Oil Free Potato Chips Recipe: मार्केट से चिप्स लाना हो जाएगा बंद, बिना तेल के इस तरह बनाएं क्रिस्पी आलू चिप्स

Oil Free Potato Chips Recipe: घर पर बिना तेल के इस्तेमाल से अगर कुछ बनाने का सोच रहे हैं, तो इस रेसिपी को एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. घर पर बना ये आलू चिप्स हेल्दी के साथ खाने में भी बहुत टेस्टी लगेगा.

Oil Free Potato Chips Recipe: आजकल हर कोई हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स की तलाश में है. बाजार में मिलने वाले चिप्स स्वाद में तो बढ़िया लगते हैं, लेकिन उनमें बहुत अधिक तेल और अनहेल्दी सामग्री भी मिलाए होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं.  ऐसे में अगर आप भी मार्केट के तले हुए चिप्स से बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी एकदम बेस्ट है. ये ऑयल फ्री आलू चिप्स की रेसिपी न केवल हेल्दी है, बल्कि इसे घर पर बनाना भी आसान है. तो आइए जानते हैं इस लेख में इसे बनाने की विधि के बारे में. 

ऑयल फ्री आलू चिप्स बनाने के लिए सामग्री 

  • आलू – 2-3 मध्यम आकार के
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच 
  • हल्का नींबू का रस – 1 छोटी चम्मच

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स

ऑयल फ्री आलू चिप्स बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें. फिर इसे बहुत पतले स्लाइस में काट लें. 
  • कटे हुए आलू के स्लाइस को ठंडे पानी में 10-15 मिनट भिगो दें, जिससे इसका स्टार्च निकल जाए. 
  • इसके बाद स्लाइस को साफ कपड़े या पेपर टॉवल से पूरी तरह सुखा लें. 
  • सूखे आलू स्लाइस पर हल्का नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी नींबू का रस भी डाल सकते हैं. 

बिना तेल के आलू चिप्स बनाने का तरीका

  • ऑयल फ्री आलू चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें. अब तैयार हुए आलू के स्लाइस को एयर फ्रायर की बास्केट में रखें. इसे 10 मिनट तक पकाएं और बीच में हिलाएं. 
  • तैयार हुए क्रिस्पी ऑयल फ्री आलू चिप्स को ठंडा होने दें और फिर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >