Chilli Jam Recipe: ठंडी के मौसम में स्वाद के साथ-साथ सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है. इस मौसम में खासकर शरीर को गर्माहट देने वाली चीजों को खाना बहुत ही फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको मिर्च जैम बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह जैम मीठा और तीखा भी होता है और यही इसकी खासियत है. इस जैम में हरी मिर्च का तीखापन, शक्कर की मिठास और नींबू की खटास इसके स्वाद को लाजवाब बनाता है. इसे आप ब्रेड या सैंडविच के साथ मजे लेकर खा सकते हैं. तो चलिए आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
मिर्च का जैम बनाने की सामग्री
- लाल मिर्च – 250 ग्राम
- शक्कर – 150 ग्राम
- नींबू – 1-2 स्लाइस
- नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: Fruit Jam Recipe: घर पर बनाएं बच्चों का फेवरेट फ्रूट जैम, खाने के बाद हो जाएंगे खुश
मिर्च का जैम बनाने की विधि
- मिर्च का जैम बनाने के लिए पहले लाल मिर्च लें और उनके डंठल काट दें.
- अब इस मिर्च को बीच से दो हिस्सों में काटकर अंदर का सफेद हिस्सा और बीज निकाल दें.
- फिर मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- ठीक इसी तरह नींबू की स्लाइस लें और उसके भी बीज निकाल दें.
- इसके बाद एक पैन में कटे हुए मिर्च के टुकड़े रख कर ऊपर से शक्कर डाल दें.
- अब आप इसे मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं.
- थोड़ी देर में मिर्च से पानी निकलने पर शक्कर पिघलकर चाशनी जैसी बन जाएगी.
- फिर आप इसमें नींबू की स्लाइस और थोड़ा नमक डालें और लगातार चलाते रहें.
- जैम को हल्का गीला ही रहना है. मिश्रण जैम जैसी कंसिस्टेंसी में आने पर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
इसे भी पढ़ें: Fruit Jam: बिना केमिकल ताजे फलों से घर पर बनाएं टेस्टी फ्रूट जैम
