आपके घर आने वाला है नन्हा मेहमान? चुनें होली के रंगों जैसे प्यारे और यूनिक नाम

Holi Special Baby Names: इस होली अपने घर आए नन्हे मेहमान के लिए चुनें रंगों और खुशियों से भरे ये यूनिक नाम. देखें लड़कों और लड़कियों के सबसे ट्रेंडी और मॉडर्न नामों की लिस्ट, जो आपके बच्चे की जिंदगी में खुशियों के रंग भर देंगे.

Holi Special Baby Names 2026: होली का त्योहार यानी ढेर सारी मस्ती और खुशियों के रंग. अगर इस होली आपके घर भी किसी छोटे से नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है, तो उसकी लाइफ को रंगों से भरने की तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए. अक्सर माता-पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढते हैं जो सुनने में तो नया लगे ही, साथ ही उसका मतलब भी बहुत प्यारा हो. तो क्यों न इस बार अपने बच्चे का नाम होली के इन खूबसूरत रंगों और मिठास से जोड़कर रखा जाए? जैसे होली का हर रंग कुछ कहता है, वैसे ही ये नाम भी आपके बच्चे की पहचान में चार चांद लगा देंगे. इस लेआर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही यूनिक और ट्रेंडी नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो मॉडर्न भी हैं और आपके दिल को छू लेंगे. तो चलिए, अपने नन्हे लड्डू गोपाल या छोटी सी लाडो के लिए चुनते हैं एक रंगीन और प्यारा सा नाम.

नन्हे राजकुमार के लिए होली स्पेशल नाम

अगर आपके घर छोटा बेटा आया है, तो कान्हा और रंगों से प्रेरित ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे

  1. अबीर (Abeer): यह होली का सबसे खास नाम है, जिसका मतलब होता है रंग या सुगंधित गुलाल. यह नाम बोलने में बहुत प्यारा और मॉडर्न है.
  2. कान्हा (Kanha): होली की बात हो और कान्हा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. भगवान कृष्ण का यह नाम हमेशा ट्रेंड में रहता है.
  3. माधव (Madhav): श्री कृष्ण का एक और नाम, जिसका मतलब है मिठास से भरा. यह नाम बहुत ही शालीन और सुंदर है.
  4. रंगित (Rangit): जिसका अर्थ है रंगों से भरा हुआ. अगर आप कुछ हटकर नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह बेस्ट है.
  5. प्रह्लाद (Prahlad): होली का त्योहार इन्हीं की भक्ति की याद दिलाता है. इसका मतलब होता है ‘परम आनंद या खुशी.

नन्हीं राजकुमारी के लिए प्यारे और कोमल नाम

अपनी छोटी सी परी के लिए आप रंगों और खुशियों से जुड़े ये नाम चुन सकते हैं

  1. नव्या (Navya): इसका मतलब होता है नया या ताजगी. होली का त्योहार भी नई शुरुआत का प्रतीक है.
  2. छवि (Chhavi): इसका अर्थ है परछाई या सुंदर दृश्य. यह नाम बहुत ही छोटा और प्यारा है.
  3. अवनी (Avni): होली पर धरती रंगों से सज जाती है, और अवनी का मतलब होता है पृथ्वी.
  4. राधा (Radha): प्रेम और भक्ति का प्रतीक. ब्रज की होली राधा रानी के बिना अधूरी है.
  5. गौरीत (Gaurit): यह नाम देवी पार्वती से प्रेरित है और सुनने में बहुत ही यूनिक और मॉडर्न लगता है.

ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी बेटी के लिए चुनें ये दो अक्षर वाले प्यारे नाम, मतलब जानकर खुश हो जाएगा दिल

ये भी पढ़ें: Traditional Indian Baby Names: मॉडर्न जमाने में भी हिट हैं ये ट्रेडिशनल नाम, देखें अर्थ के साथ सबसे सुंदर नामों की लिस्ट

ये भी पढ़ें: Lord Shiva Names for Boy: भगवान शिव के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, देखें महादेव के नामों की सबसे लेटेस्ट लिस्ट

ये भी पढ़ें: Meaningful Baby Boy Names: अपने नन्हे शहजादे के लिए चुनें ये प्यारे नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >