रंगों के त्योहार में दिखें एलिगेंट, होली पर ट्राई करें ये कुर्ती डिजाइन

होली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं. होली पर आप भी सबसे हटकर आना चाहती हैं नजर तो ट्राई करें ये कुर्ती डिजाइन.

रंगों की बौछार, मिठाइयों की खुशबू और दोस्तों-परिवार के संग मस्ती, होली का त्योहार खुशियों से भरा होता है. अब जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है. इस मौके पर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो ये सुंदर और स्टाइलिश कुर्ती को पहन सकती हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ कुर्ती डिजाइन आइडियाज. 

वी नेक कुर्ती

V neck kurti design (ai image)

होली के मौके पर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो वी नेक कुर्ती डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इसका सिंपल लेकिन आकर्षक डिजाइन चेहरे और नेक को खूबसूरती से हाईलाइट करता है. आप इसमें प्लेन या एम्ब्रॉइडरी कुर्ती को चुन सकती हैं. 

स्ट्रेट कुर्ती 

Straight kurti (ai image)

स्ट्रेट कुर्ती से आप शानदार लुक पा सकती हैं. इसका सीधा और सिम्पल कट बॉडी को स्लिम और एलिगेंट दिखाने में मदद करता है. आप इसे प्लाजो, स्ट्रेट पैंट या लेगगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. होली पर इसे पहन रही हैं तो ब्राइट या पेस्टल कलर्स चुनें. साथ में हल्की ज्वेलरी, झुमके और सॉफ्ट मेकअप से अपना लुक कम्प्लीट करें. 

व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती 

White floral kurti (ai image)

व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती आपके लुक में फ्रेशनेस लेकर आती है. होली पर इसे ट्राई कर सकती हैं. ये कुर्ती हल्की और आरामदायक होती है इसलिए आप पूरे दिन इसे आसानी से पहन सकती हैं. इसके साथ आप हल्की झुमके, चूड़ियां या ब्रेसलेट पहनकर अपने लुक को और निखार सकती हैं. 

स्क्वायर नेक कुर्ती

Square neck kurti (ai image)

होली पर आप कुछ अलग डिजाइन की कुर्ती ट्राई करना चाहती हैं तो स्क्वायर नेक कुर्ती आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. स्क्वायर नेक कुर्ती से आप अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं. छोटे झुमके के साथ आप इस कुर्ती को पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: होली की शाम पहनें ये ड्रेस, हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा

यह भी पढ़ें: होली पर साड़ी में दिखें सबसे खास और स्टाइलिश, ट्राई करें ये आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >