फैमिली के साथ घर पर होली सेलिब्रेशन के बेस्ट आइडियाज

घर पर बनाना है शानदार होली, तो इस आर्टिकल से घर पर मस्ती के लेकर खाने तक के लिए होली सेलिब्रेशन आइडियाज ले सकते हैं.

होली का दिन सिर्फ रंग खेलने का नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने, हंसी-मजाक करने और खूबसूरत यादें बनाने का भी होता है. अगर आप इस होली को घर पर खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों से इसे और भी रंगीन बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर होली सेलिब्रेट करने के कुछ आइडियाज, जिससे आप इस होली को परिवार के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट कर पाएंगे. 

होली स्पेशल फूड पार्टी

होली का मजा स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा लगता है. पूरे परिवार के साथ मिलकर आप होली स्पेशल गुजिया, दही भल्ले, पापड़ी चाट, ठंडाई, मालपुआ जैसे टेस्टी व्यंजन खाकर मजा लें.

फैमिली के साथ गेम्स खेलें 

परिवार और मेहमानों के साथ मिलकर गेम खेलने से होली का मजा दोगुना हो जाता है. गेम्स में जैसे – म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, गुब्बारा फोड़, रंग पहचानो गेम्स खेल सकते हैं. ऐसा करने से आप बच्चों से लेकर बड़ों को भी खुश कर सकते हैं. 

डांस पार्टी रखें 

होली के दिन डांस का न हो ऐसा हो नहीं सकता. आप होली के गानों की प्लेलिस्ट बनाकर घर में ही डांस पार्टी रखें. ढोल की बीट्स, फिल्मी होली सॉन्ग्स पर सब मिलकर खूब डांस करें. परिवार के साथ इस दिन होली का मजा बढ़ाने के लिए ये बेस्ट सेलिब्रेशन आइडिया है. 

रंगों के साथ फूलों वाली होली

गुलाल के साथ-साथ फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलें. आप गुलाब और गैंदा फूलों को तोड़कर एक टोकरी में रखें और होली खेलने के समय एक दूसरे को रंगों के साथ फूलों वाली होली का भी मजा लें. आप अपने घर पर तरह-तरह के होममेड कलर भी बना सकते हैं. 

होली फोटो बूथ बनाएं

घर में एक छोटा सा होली फोटो बूथ तैयार करें. रंगीन बैकग्राउंड, पिचकारी, गुलाल प्लेट, चश्मे, टोपी और फूलों की टोकरी से डेकोरेशन करें. होली की मस्ती करते हुए आप परिवार के साथ इस फोटो बूथ में ढेर सारी पिक्चर खिचाएं. 

यह भी पढ़ें: घर बैठे बनाएं होली के लिए होममेड कलर, ऐसे करें तैयार

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >