High Protein Quinoa Pulao Recipe: चावल से 5 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला हेल्दी और टेस्टी पुलाव बनाएं मिनटों में

High Protein Quinoa Pulao Recipe : मिनटों में तैयार होने वाला यह पुलाव न केवल टेस्टी है बल्कि वजन घटाने और फिटनेस के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है.

High Protein Quinoa Pulao Recipe: अगर आप भी चावल पुलाव खा-खा कर बोर हो गये हैं और कुछ नया लेकिन हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो ये हाई प्रोटीन क्विनोआ पुलाव आपके लिए परफेक्ट है. क्विनोआ में चावल की तुलना में लगभग 5 गुना ज्यादा प्रोटीन होता है और यह फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है. इसका स्वाद हल्का और टेक्सचर बेहद सॉफ्ट होता है जिससे ये डिश हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी लगती है. इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट, लंच या फिर लाइट डिनर में मिनटों में बना सकते हैं.

सामग्री

  • 1 कप क्विनोआ (धोकर 15 मिनट भिगो लें)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बीन्स आदि)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप पानी
  • ताज़ा हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि

  • एक पैन में तेल या घी गर्म करें.
  • उसमें जीरा डालें और तड़कने दें.
  • अब प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा भूनें.
  • फिर टमाटर और सभी सूखे मसाले डालें. टमाटर नरम होने तक पकाएं.
  • अब मिक्स सब्ज़ियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें.
  • इसमें भीगा हुआ क्विनोआ डालें और 1 मिनट तक चलाएं.
  • अब पानी डालें, ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं.
  • जब पानी सूख जाए और क्विनोआ फुलकर हल्का हो जाए तब गैस बंद कर दें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमागरम परोसें.

Also Read : Chocolate Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राय करें ये क्रिस्पी डेजर्ट समोसा,जिसे बच्चे और बड़े दोनों करेंगे पसंद

Also read : Paneer Popcorn Chaat Recipe:मिनटों में करें तैयार,पनीर का कुरकुरा ट्विस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

Also Read : Halwai Style Imarti Recipe: मिनटों में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >