गुड़हल के फूल से घर पर ही बनाएं 5 कमाल के हेयर केयर प्रोडक्ट, बालों की कई प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

Hibiscus for Hair: बालों के झड़ने, ड्राईनेस और डैंड्रफ से परेशान हैं और महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो घर में रखा गुड़हल आपके बहुत काम आ सकता है. इसके फूलों से आप आसानी से ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स बना सकते हैं, जो बालों की कई परेशानियों में काम आ सकते हैं.

Hibiscus for Hair: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी समस्याओं से लगभग हर कोई जूझ रहा है. कभी कंघी करते समय ढेर सारे बाल टूटकर निकल जाते हैं, तो कभी डैंड्रफ और ड्राइनेस की वजह से मूड खराब रहने लगता है. जब ऐसा होता है, तो अक्सर हम महंगे शैंपू और सीरम ट्राई करने लगते हैं, यह सोचकर कि इनके इस्तेमाल से फायदा होगा और प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा. कई बार इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से शुरुआत में तो फायदा होता है, लेकिन जब आप इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं, तो इनमें मौजूद केमिकल्स आपके बालों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा पहुंचाने लगते हैं.

ऐसे में अगर आप भी अपने बालों के झड़ने और बेजान होने से परेशान हैं, तो अब आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे लुटाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर मौजूद लाल गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करके अपने बालों से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए, घर पर ही गुड़हल के फूलों से बनने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स और उनके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

DIY Hibiscus Hair Care Products

गुड़हल से बालों को मिलने वाले बड़े फायदे

गुड़हल का लाल खूबसूरत फूल आपके बालों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. जब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं, तो इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का टूटना व गिरना काफी हद तक कम हो जाता है. इसमें मौजूद कुछ बहुत ही स्पेशल एलिमेंट्स आपके बालों के लिए जरूरी प्रोटीन बनाने में भी मदद करते हैं, जिससे आपके सिर पर नए-नए और पहले से ज्यादा घने बाल उगने लगते हैं. इसके अलावा, गुड़हल के फूल में आपके स्कैल्प को साफ करने वाली प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं. इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प की गंदगी और फंगस साफ होने लगते हैं और आपको डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलने लगता है. अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो गुड़हल का फूल आपके बालों के असली और नेचुरल रंग को लंबे समय तक बरकरार रखने में बहुत मदद कर सकता है.

मजबूत और घने बालों के लिए गुड़हल का तेल

घर पर बना गुड़हल का तेल आपके बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर उन्हें नरिशमेंट देता है जिससे देखते ही देखते नए बाल भी उगने लग जाते हैं. आप अगर घर पर इस तेल को बनाना चाहते हैं तो इसका तरीका बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 8 से 10 गुड़हल के फूल और पत्तियां लें और उन्हें पानी से साफ करके बारीक पीस लें. अब एक कप नारियल का तेल लें और उसे किसी बर्तन में गरम होने के लिए रख दें. इसके बाद इस गरम तेल में पिसे हुए गुड़हल का पेस्ट मिलाएं और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें. जब तेल का रंग बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसे किसी कॉटन के कपड़े या छलनी से छानकर कांच की बोतल में भर लें. हफ्ते में दो बार इस तेल से सिर की अच्छी तरह मसाज करें और एक घंटे बाद बालों को धो लें.

ये भी पढ़ें: तेल लगाने के बाद भी नहीं रुक रहा बालों का झड़ना? आपकी ये छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं वजह

ड्राई और बेजान बालों के लिए गुड़हल-दही का हेयर मास्क

अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई, उलझे हुए और बेजान रहने लग गए हैं, तो गुड़हल और दही का यह हेयर मास्क आपके बालों के लिए बिल्कुल ही एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करेगा. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 4 से 5 गुड़हल के फूल और उतनी ही पत्तियां लेकर थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें. अब इस पेस्ट में 3 से 4 चम्मच फ्रेश और गाढ़ा दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें. इस तैयार पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लेकर नीचे के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. इसे लगभग 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर किसी हल्के शैम्पू से धो लें. पहली ही बार में आपको अपने बाल बहुत ही सॉफ्ट और शाइनी महसूस होंगे.

बिना केमिकल वाला गुड़हल का घरेलू शैंपू

बाजार में मिलने वाले शैंपू में कई बार केमिकल्स का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा किया जाता है जिसकी वजह से ये अक्सर आपके बालों का मॉइस्चर छीन लेते हैं. लेकिन जब आप गुड़हल के फूल से बने नेचुरल शैंपू का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो यह आपके बालों को डैमेज किये बिना बहुत ही अच्छे से साफ कर देता है. इस शैंपू को बनाने के लिए सबसे पहले 10 से 12 गुड़हल की पत्तियां और 5 से 6 फूल लें. अब इन्हें एक कप पानी में डालकर लगभग 5 मिनट तक उबालें. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अपने हाथों से खूब अच्छी तरह मसल लें. मसलने पर आप देखेंगे कि पानी थोड़ा गाढ़ा और झागदार हो गया है. अब इस पानी को छान लें और जब भी आपको अपने बाल धोने हों, तो नॉर्मल शैंपू की जगह इसी पानी का इस्तेमाल करें. यह आपके बालों की सारी धूल-मिट्टी को साफ कर देगा.

डैंड्रफ भगाने के लिए गुड़हल और मेथी का पैक

अगर आपके स्कैल्प में हर समय या फिर बहुत ही ज्यादा खुजली होती रहती है या फिर लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके डैंड्रफ की प्रॉब्लम खत्म नहीं हो रही है, तो गुड़हल और मेथी से बना ये हेयर पैक आपके बहुत काम आने वाला है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच मेथी दाना लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने और 5 गुड़हल के फूलों को एक साथ मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं. अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से सिर धो लें. हफ्ते में सिर्फ एक बार इसे लगाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म होने लगती है.

बालों में तुरंत शाइन लाने के लिए गुड़हल का वॉटर रिंस

अगर आपका प्लान किसी पार्टी या फिर फंक्शन में जाने का है और आपको अपने बालों को इंस्टेंट शाइनी और फ्रेश बनाना है, तो गुड़हल का यह वॉटर रिंस आपके लिए सबसे आसान और फायदेमंद हेयर केयर प्रोडक्ट है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी में 5 से 6 गुड़हल के फूल डालकर उबालें. इसे तब तक उबलने दें जब तक कि पानी का रंग गहरा लाल न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें. पानी के ठंडा होने पर इसे अच्छे से छान लें. जब आप अपने बालों को शैंपू से धो लें, तो सबसे लास्ट में इस लाल पानी को अपने पूरे बालों पर डाल लें. इसके बाद बालों पर दोबारा साफ पानी डालने की जरूरत नहीं है. इससे बालों में बहुत ही सुंदर नेचुरल शाइन आ जाती है.

ये भी पढ़ें: पतले बालों को दिखाना है घना? ट्राय करें ये 5 आसान हेयरस्टाइल, चेहरा भी लगेगा पहले से स्लिम और अट्रैक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >