Rice Flour Chili Crackers: आज के समय में हम ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जिनमें मैदे का नहीं बल्कि हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया हो. हम लगातार ऐसी ही चीजों की तलाश में रहते हैं जो हमें स्वाद भी दे और सेहत को नुकसान भी न पहुंचाए. अगर आप भी एक ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये क्रैकर्स सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते हैं बल्कि ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इसका तीखा, मसालेदार और चटपटा स्वाद. आप इस डिश को सिर्फ चाय के साथ नहीं, बच्चों के टिफिन या पार्टी स्नैक्स के तौर पर भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 से 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन
- आधा छोटा चम्मच नमक या फिर स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच तेल
- पानी सिर्फ आटा गूंथने के लिए
यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स
राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने की रेसिपी
- राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा लें और फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. लास्ट में एक छोटा चम्मच तेल डालकर आटे को फिर से मसलें, जिससे क्रैकर्स ज्यादा क्रिस्पी बनें.
- अब इस आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और इसके बाद आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलन से पतला बेल लें. चाकू या कटर की मदद से इसे छोटे-छोटे स्क्वायर या स्ट्रिप्स में काट लें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर क्रैकर्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. अगर आप हेल्दी वर्जन चाहते हैं, तो इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में भी बेक कर सकते हैं.
- तैयार राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए. आप इन्हें हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चीज डिप के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय भी. आप अगर चाहें तो ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़ककर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक
