Palak Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो पालक डोसा आपके लिए बेस्ट चॉइस है. यह डिश काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाता है जिस वजह से यह उस समय भी एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है जब आप हड़बड़ी में हों. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं और जब आप इसे साउथ इंडियन डोसा के साथ मिलाकर तैयार करते हैं तो यह सिर्फ हेल्दी नहीं बल्कि टेस्टी भी बन जाता है. जब आप सुबह के समय नाश्ते में इस यूनिक डोसा को तैयार करते हैं तो यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट बन जाती है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
पालक डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप चावल
- आधा कप उड़द दाल
- 1 कप फ्रेश पालक धोकर कटा हुआ
- 1 से 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- नमक स्वादानुसार
- तेल या घी डोसा सेंकने के लिए
पालक डोसा बनाने की रेसिपी
- पालक डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पालक को धोकर हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में पीस लें. इसके बाद भीगे हुए चावल और उड़द दाल को मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट बैटर बना लें. इसके बाद तैयार बैटर में पालक का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस बैटर को ढककर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए खमीर उठने के लिए रख दें. जब बैटर हल्का खट्टा और फूला हुआ हो जाए, तब डोसा बनाने के लिए यह तैयार है.
- इसके बाद गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल फैलाते हुए पतला डोसा बनाएं और मीडियम आंच पर डोसे को क्रिस्पी होने तक सेकें. अगर अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा तेल डाल सकते हैं. जब नीचे की तरफ गोल्डन रंग आ जाए, तो डोसे को पलटें या ऐसे ही मोड़कर प्लेट में निकाल लें.
- पालक डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Palak Aloo Appe Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी और हेल्दी पालक आलू अप्पे, इंस्टेंट परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी
