Indian Breakfast Recipes Ideas: बच्चें हो या बुजुर्ग हर किसी को सुबह का नाश्ता बिल्कुल परफेक्ट चाहिए होता है. कई बार तो बच्चें की फर्माईश के बाद घर वालों को चिंता भी होने लगती हैं की आखिर हफ्ते के सातों दिन अलग- अलग नाश्ता कैसे तैयार क्या जाए. कई बार तो जल्दीबाजी में लोग सुबह के नाश्ते में बच्चों को ब्रेड और जैम दे देते हैं. ये एक दो दिन के लिए तो ठीक है लेकिन यह नाश्ता अगर रोज-रोज बच्चों को दी जाए तो यह उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. ऐसे में जरूरत है कि आपको सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और झटपट बनने वाले नाश्तों के बारे में पता होना चाहिए. इस आर्टिकल में आपको सोमवार से लेकर रविवार तक झटपट बनने वाले नाश्ते के बारे में बताएंगे जो की जल्दी भी बन जाएंगी और हेल्दी भी रहेंगी.
सोमवार को पोहा
सोमवार का दिन सभी के लिए हफ्ते की शुरुआत होती है. इस दिन से लोग पूरे हफ्ते को प्लान करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि सुबह की शुरुआत भी अच्छे से हों. पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो की झटपट बनकर तैयार हो जाता है वो ये बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसे खा सकते हैं. इसे बनाने में आप अपने अनुसार मन पसंद की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. जो की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है.
मंगलवार को मूंग दाल का चीला
इस नाश्ते के लिए आपको थोड़ी तैयारी रात में ही कर लेनी होगी. मूंग दाल को रात भर भिगो कर रखने से ये सुबह याची तरह से फूल जाएंगे. इस चीले को सुबह बनाने में 10-15 मिनट लग सकते हैं. इसे दही के साथ आप नाश्ते में सभी को परोस सकते हैं. यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हेल्दी भी.
बुधवार को मसाला ओट्स
ओट्स का नाम सुनते ही सभी के मन में ऐसा खयाल आता है जैसे कितना बोरिंग खाने के बारे में बात की जा रही है, लेकिन क्या आपको पता है ओट्स बोरिंग नहीं बल्कि स्वाद और सेहत से भरपूर एक डिश है. इसे बनाने में आपको मुश्किल से 5 मिनट का समय लग सकता है इससे जायद नहीं और इसमें जो मसले शामिल होते है वो आप अपनी मर्जी के शामिल कर सकते हैं. बच्चों की इसे स्कूल जाते समय देना बेहद ही बेहतर उपाय है. ये ज्यादा भारी भी नहीं होता है और साथ ही ये सुपाच्य होता है.
गुरुवार को उपमा
गुरुवार को उपमा म चयन करना एक बेहतर विकल्प है. इसे बनाने में आपको 15 मिनट से भी कम का समय लग सकता है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी एक लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसमें आप सब्जियों को शामिल करके और भी मजेदार बना सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं.
शुक्रवार को इडली
इडली का नाम सुनते ही सभी के मुहं में पानी आ जाता है. इडली के लिए आपको रात में ही तैयारी करनी होगी तभी यह सुबह में सॉफ्ट और टेस्टी बनकर सामने आएगी. इसके साथ आप सांभर या फिर नारियल की चटनी परोस सकते हैं. ये स्वाद के सहट के मामले में भी काफी बेहतर विकल्प है.
शनिवार को ढोकला
अगर हम रेगुलर नाश्ते से हटके थोड़ा बात करें तो ढोकला हर किसी को पसंद आता है क्योंकि इसके चटपटे स्वाद से सबका मन इसे खाने के लिए और भी ज्यादा हो जाता है. इसे बनाने में आपको 15-20 मिनट का समय लग सकता है. ये नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प है और दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों के लिए काफी बेहतर उपाय है.
रविवार को डोसा
डोसा सभी का पसंदीदा होता है. इसे बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है. इसलिए इसे छुट्टी वाले दिन बनाने में ही फायदा होता है. डोसा क्रिस्पी होता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के सेहत और पेट के लिए भी ये एक बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: Lunch Recipe Ideas: लंच टाइम को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये आसान और टेस्टी रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें:Navratri Recipe Ideas Without Onion Garlic: बिना प्याज लहसुन के ट्राई करें स्वाद से भरपूर ये डिशेज
