Health Tips: चेहरे पर न दिखेंगी झुर्रियां और न ही शरीर पर बढ़ती उम्र की निशानियां, 35 की उम्र से पहले डायट में शामिल करें ये चीजें

Health Tips: अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती हुई उम्र में भी आपके चेहरे पर झुर्रियां न दिखाई दे तो इसकी तैयारी आपको आज से ही शुरू कर देनी चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको 35 की उम्र से पहले करना शुरू कर देना चाहिए.

Health Tips: अगर आपकी उम्र 30 के करीब पहुंच चुकी है तो आपको अपनी डायट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी स्किन अभी भले ही खूबसूरत और फ्लॉलेस हो लेकिन जैसे ही आप 35 की उम्र को पार करेंगे आपके चेहरे पर झुर्रियों सहित बढ़ती उम्र के कई लक्षण दिखाई देने लग जाएंगे. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से न सिर्फ आप झुर्रियों से बचे हुए रह सकते हैं बल्कि साथ ही थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

अदरक के जूस का सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन और शरीर पर बढ़ती हुई उम्र के लक्षण न दिखाई दे तो ऐसे में आपको अदरक के जूस का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आपको एक अदरक को पीसकर उसमें से एक चम्मच जूस निकाल लेना होगा और इसे हफ्ते में एक बार खाली पेट पीना होगा. इसके सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

ग्रीन जूस का करें सेवन

हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. जब आप इनका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू करते हैं तो आपका शरीर बीमारियों से बचा हुआ तो रहता ही है बल्कि साथ ही इनके सेवन से आपकी स्किन भी खूबसूरत रहती है. आप अगर चाहें तो सहजन या फिर पालक के जूस का भी सेवन कर सकते हैं.

हेल्दी सीड्स का सेवन

30 की उम्र के बाद से ही आपको अपने डायट में हेल्दी सीड्स को शामिल कर लेना चाहिए. जब आप अलसी के बीजों को या फिर चिआ सीड्स को अपने डायट में शामिल करते हैं तो इससे आपके एजिंग की प्रोसेस स्लो हो जाती है. इनके सेवन से आपको जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है.

पापीते का करें सेवन

हफ्ते में आपको कम से कम दो या तीन बार पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से आपके शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा आपके सेहत के लिए भी पपीते को काफी फायदेमंद माना जाता है. पपीते के सेवन से आपकी स्किन को भी काफी फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: एक ही दिन में चेहरे से गायब हो जाएंगे सारे पिंपल्स, देखने वाले कहेंगे वाह क्या बात है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >