Women’s Day 2023: आज है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत

International Women's Day 2023 history, importance, theme and significance: आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की घोषणा के अनुसार इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया. 1965 में सभी महिलाएं को मतदान करने का अधिकार मिला.

By Shaurya Punj | March 8, 2023 6:48 AM

International    Women’s Day 2023 significance, importance and theme: हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.   साल 1908 में 15000 महिलाएं ने कम का घंटे, बेहतर सैलरी और वोट देने के अधिकार की मांग करते हुए न्यूयॉर्क में मार्च निकाला था.जिसके एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की. जानें इस साल महिला दिवस की थीम क्या है,

क्या है मह्त्वअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम है, ‘डिजिटऑल (DigitALL): इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी’. इसका उद्देश्य उन महिलाओं और लड़कियों की पहचान करना है जो प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा की उन्नति में योगदान दे रही है.

1500 महिलाओं के साहस का प्रतीक है यह दिन

1900 की शुरुआत में, महिलाओं को वेतन असमानता, मतदान के अधिकारों की कमी का सामना करना पड़ रहा था, और उनसे अधिक काम लिया जा रहा था. इस सब के जवाब में, अपने अधिकारों की मांग के लिए 1908 में 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर से मार्च किया. 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की घोषणा के अनुसार इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया. 1965 में सभी महिलाएं को मतदान करने का अधिकार मिला.

1975 से एक थीम के साथ मनाया जाने लगा यह दिन

साल 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था, इसी सम्मेलन में हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया. यहीं से 8 मार्च के दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया जाने लगा. फिर साल 1975 में इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने एक थीम के साथ मनाने को कहा जिसके बाद इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिली.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन देशों में रहती है छुट्‌टी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुत से देशों में महिलाओं को अवकाश यानी छुट्टी दी जाती है. महिलाओं को इस दिन छुट्टी देने वाले देशों रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया  शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version