रूखे और बेजान हाथों से हैं परेशान, रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

Hand Care Tips: क्या आपके हाथ रूखे और खुरदरे हो गए हैं? जानें रात को सोने से पहले हाथों की सही देखभाल करने के आसान तरीके.

Hand Care Tips: दिनभर धूल-मिट्टी, धूप, पानी, साबुन और सैनिटाइजर के इस्तेमाल से हाथों की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसका असर यह होता है कि हाथ रूखे, बेजान और खुरदरे दिखाई देने लगते हैं. कई लोग चेहरे की स्किन का तो खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन हाथों की देखभाल करना भूल जाते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ हमेशा मुलायम और खूबसूरत दिखें, तो रात को सोने से पहले सिर्फ कुछ मिनट निकालकर उनकी देखभाल करें. इससे त्वचा को पूरी रात रिपेयर होने का समय मिलता है और सुबह हाथ पहले से ज्यादा सॉफ्ट महसूस होते हैं. 

हाथों को अच्छी तरह साफ करें (Hand Care Tips)

सोने से पहले सबसे पहले हाथों को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड हैंड वॉश से धो लें. इससे दिनभर की धूल, तेल और गंदगी साफ हो जाती है. बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है. 

मॉइस्चराइजर या हैंड क्रीम जरूर लगाएं

हाथ धोने के बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर या हैंड क्रीम लगाएं. क्रीम को हथेलियों, उंगलियों और नाखूनों के आसपास अच्छी तरह मसाज करें. रातभर त्वचा को नमी मिलती रहती है, जिससे सुबह हाथ मुलायम और स्मूद महसूस होते हैं. 

नारियल या बादाम के तेल से करें हल्की मसाज

अगर आपके हाथ बहुत ज्यादा रूखे रहते हैं, तो सोने से पहले कुछ बूंदें नारियल या बादाम का तेल लेकर 2-3 मिनट हल्के हाथों से (Hand Care Tips) मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा को पोषण मिलता है. नियमित रूप से ऐसा करने पर हाथों की ड्राइनेस धीरे-धीरे कम होने लगती है. 

क्यूटिकल्स की भी करें देखभाल

अक्सर लोग सिर्फ हथेलियों पर ध्यान देते हैं, जबकि नाखूनों के आसपास की त्वचा भी जल्दी सूख जाती है. सोने से पहले क्यूटिकल ऑयल या थोड़ा-सा तेल लगाकर हल्की मसाज करें. इससे नाखून भी हेल्दी रहते हैं और हाथ ज्यादा साफ-सुथरे नजर आते हैं. 

हफ्ते में एक-दो बार करें हल्का स्क्रब

मरे हुए स्किन सेल्स हटाने के लिए सप्ताह में एक या दो बार हल्का स्क्रब करें. इसके लिए चीनी और शहद या ओट्स और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्क्रब करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. इससे हाथ ज्यादा मुलायम और चमकदार (Hand Care Tips) दिखाई देते हैं. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ इस एक चीज से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे मुलायम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >