Haldi Outfit Ideas: शादी में कई तरह की रस्में होती हैं. शादी की रस्मों में अगर सबसे ज्यादा मस्ती देखने को मिलती है तो वो है हल्दी की रस्म. शादियों का सीजन चल रहा है और आप भी किसी शादी में शामिल होने जा रहे हैं तो हल्दी के फंक्शन के लिए आप इन आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं. आइए इस आर्टिकल में देखते हैं कुछ आइडियाज.
व्हाइट और येलो का कॉम्बिनेशन
हल्दी फंक्शन के लिए व्हाइट और येलो कलर का कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत और एलिगेंट लगता है. आप व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ येलो स्कर्ट को पहन सकती हैं. इस आउटफिट के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी पहन सकती हैं. हल्दी फंक्शन के लिए यह कॉम्बिनेशन कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ फोटो में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है.
सिंपल पीले रंग का लहंगा
पीले रंग का लहंगा हल्दी फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है. हल्दी के लिए आप हल्के लहंगे का चुनाव करें. सिंपल लहंगा पहनने में आरामदायक होता है. झुमके या हेवी ईयररिंग्स पहनकर आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं.
येलो कुर्ती को पहनें
आप पीले रंग की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं. आप सिंपल कॉटन येलो कुर्ती पहन सकती हैं. आप चाहें तो हल्की एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी या प्रिंटेड डिजाइन वाली कुर्ती डिजाइन को चुन सकती हैं. इसे व्हाइट या ऑफ-व्हाइट प्लाजो या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. साथ में आप मल्टी कलर दुपट्टा रखकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.
येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी
येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी हल्दी जैसे शुभ फंक्शन के लिए एक अच्छी चॉइस है. इस साड़ी को पहनकर आप सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं. ये साड़ी दिन के फंक्शन में खास तौर पर खिलकर नजर आती है. आप इसे सिंपल ब्लाउज या हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स
यह भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ
