घर पर ही बनाएं बालों के लिए हेयर ग्रोथ सीरम

Hair Serum For Hair Growth: क्या आप भी हेयर ग्रोथ के लिए कोई असरदार सीरम खोज रहे हैं? तो आप इस आर्टिकल की मदद से घर पर ही हेयर ग्रोथ सीरम तैयार कर सकते हैं.

Hair Serum For Hair Growth: क्या आप भी बाल झड़ने, पतले बाल और कमजोर जड़ों से परेशान हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है. बालों का झड़ना और उनका कमजोर होना हमारी सेल्फ कॉन्फिडेंस पर असर डालता है. ऐसे में आप घर पर ही एक हेयर ग्रोथ के लिए हेयर सीरम बना सकते हैं. इस सीरम को बनाने का तरीका @mydelishbowl पर शेयर किया गया है. उन्होंने बताया है ये हेयर सीरम बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, ग्रोथ को बढ़ावा देता है और बालों को घना और हेल्दी बनाए रखता है. 

हेयर सीरम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • मेथी के बीज – 1 चम्मच
  • कलौंजी के बीज – 1 चम्मच
  • चावल – 2 चम्मच
  • ताजी करी पत्तियां – 1 मुट्ठी
  • पानी – 2 कप

हेयर सीरम कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप चावल और करी पत्तों को अच्छी तरह धो लें. 
  • अब एक पैन में चावल, मेथी के बीज, कलौंजी के बीज, करी पत्तियां और पानी डालें. इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक उबालें. इसके बाद आप इसे एक साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें. 
  • ठंडा होने के बाद आप तैयार सीरम को स्प्रे बोतल में डालें. 

इस्तेमाल करने का तरीका 

आप रात को सीधे सिर की त्वचा पर इस सीरम से स्प्रे करें. फिर 2–3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें. इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह बाल धो लें. इसे रोजाना या हफ्ते में 4–5 बार इस्तेमाल करें. 

फायदे 

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है.  
  • बालों की झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है. 
  • बालों की जड़ों को मजबूत करता है. 
  • पतले बालों के फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए बनाएं नेचुरल लेप, न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया तरीका

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >