Hair Care Tips: अंडे से घर पर ही करें बालों का केराटिन ट्रीटमेंट, जानें सही तरीका

Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अंडे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका.

Hair Care Tips: लाइफस्टाइल और प्रदुषण के कारण बाल जल्दी रूखे और बेजान हो जाते हैं. बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं. जिससे उनके बाल स्वस्थ हो जाते हैं. लेकिन केराटिन ट्रीटमेंट में बहुत महंगे होते हैं. इसलिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लेकर आये हैं जिससे आप घर पर ही आसानी से केराटिन ट्रीटमेंट कर सकती हैं और अपने बालों को नेचुरली हेल्दी और चमकदार बना सकती हैं. अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, फैटी एसिड बालों के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. यह बालों को घना बनाता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाएं जाते हैं जो बालों को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे घर पर ही केराटिन ट्रीटमेंट करके अपने बालों को आसानी से हेल्थी और चमकदार बना सकते हैं.

ऐसे करें केराटिन ट्रीटमेंट

  • अंडे को बाउल में निकालकर मिक्स कर लें.
  • फिर इसमें दही मिलकर कुछ मिनटों के लिए फेंटे.
  • अब इस मिश्रण को 1 घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें.
  • अब गुनगुने पानी से हेयर वाश कर लें.
  • आप इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें. इनपुट: शुभ्रा लक्ष्मी

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >