क्या आप भी हर दिन घर से निकलते समय कुछ भूल जाते हैं? ये आदतें हो सकती हैं इसकी वजह

Habits That Cause Forgetfulness: घर से निकलते ही बार-बार चीजें भूल जाते हैं? यह हमेशा कमजोर याददाश्त नहीं, बल्कि आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं. जानिए वजह.

Habits That Cause Forgetfulness: घर से निकलते समय एक बार चाबी ढूंढना, फिर मोबाइल चेक करना और बाहर जाने के बाद अचानक याद आना कि कुछ जरूरी चीज घर पर ही छूट गई. अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है तो हर बार इसे कमजोर याददाश्त समझने की जरूरत नहीं है.

कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें ही चीजों को याद रखने में परेशानी पैदा करती हैं. खासकर जब हम कोई काम बिना ध्यान दिए सिर्फ आदत के तौर पर करते हैं. ऐसे में दिमाग उस काम को ठीक से नोटिस नहीं कर पाता और बाद में लगता है कि हम भूल गए.

PC: AI Generated

एक साथ कई काम करने की आदत

आजकल सुबह उठने से लेकर घर से निकलने तक हम कई काम एक साथ करते हैं. फोन पर मैसेज देखना, किसी से बात करना, बैग तैयार करना और साथ ही नाश्ता करना आम बात है. जब ध्यान एक जगह नहीं होता तो जरूरी चीजें (Habits That Cause Forgetfulness) दिमाग में ठीक से रहती नहीं है. 

सामान रखने की जगह बार-बार बदलना

अगर आप कभी चाबी टेबल पर, कभी बेड पर और कभी बैग की किसी दूसरी पॉकेट में रखते हैं, तो उसे ढूंढने में परेशानी होना स्वाभाविक है. हर दिन सामान की जगह बदलने से दिमाग के लिए एक तय पैटर्न बन नहीं पाता. इसलिए रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के लिए एक फिक्स जगह तय करना काफी मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भूख नहीं है फिर भी कुछ खाने का मन करता है? जानें Hunger और Cravings में असली फर्क

आखिरी समय पर तैयारी करना

घर से निकलने के ठीक पांच मिनट पहले बैग पैक करना या जरूरी सामान ढूंढना भी भूलने की वजह बन सकता है. जल्दबाजी में हमारा ध्यान काम पूरा करने पर ज्यादा रहता है, इस वजह से छोटी लेकिन जरूरी चीजें छूट सकती हैं. 

मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहना (Habits That Cause Forgetfulness)

घर से निकलने से ठीक पहले मोबाइल में रील देखना, चैट करना या नोटिफिकेशन चेक करना भी ध्यान भटका सकता है. ऐसे में दिमाग एक काम से दूसरे काम पर तेजी से जाता रहता है. नतीजा यह होता है कि जो काम हमने कुछ सेकंड पहले किया था, उसे लेकर भी शक होने लगता है.

एक छोटी सी चेकलिस्ट आएगी काम

घर से निकलते समय बार-बार चीजें भूलने की आदत है तो एक छोटी सी चेकलिस्ट बना लें. दरवाजे से निकलने से पहले बस चार-पांच चीजें चेक करें- मोबाइल, चाबी, पर्स, जरूरी डॉक्यूमेंट और गैस या बिजली. कुछ दिनों तक ऐसा करने से यह खुद एक आदत बन जाएगी.

यह भी पढ़ें: कुर्सी पर कपड़े रखने की आदत क्यों नहीं छूटती? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >