Guru Purnima 2021: आज गुरु पूर्णिमा पर भाग्योदय के लिए जरूर करें ये उपाय, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

Guru Purnima 2021, Puja Vidhi, Time, Upay, Totke: इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व 24 जुलाई 2021, शनिवार को मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है. जानें इस गुरु पूर्णिमा के उपाय, पूजा विधि के बारे में..

Guru Purnima 2021, Puja Vidhi, Time, Upay, Totke: इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व 24 जुलाई 2021, शनिवार को मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है. जानें इस गुरु पूर्णिमा के उपाय, पूजा विधि के बारे में..

दरअसल, चारों वेदों के रचयिता वेदव्यास जी के जन्म तिथि के अवसर पर इस दिन को मनाया जाता है. गुरु बिना ज्ञान की कल्पना संभव नहीं है. उन्हें भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है. ऐसे में इस दिन विशेष रुप से सभी विद्यार्थियों व अन्य लोगों को उपाय व पूजा करना चाहिए ताकि गुरु की कृपा उनपर सदैव बनी रहे और सही मार्ग की ओर अग्रसर हो.

गुरु पुर्णिमा पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठें,

  • संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें अथवा गंगाजल से स्नानदि करें

  • सूर्य नमस्कार और मंत्र जाप करें

  • पीले वस्त्र धारण करें

  • अपने गुरु की प्रतिमा या फोटो स्थापित कर उन्हें प्रणाम करें,

  • पिले फूल, पिली मिठाई भोग के तौर पर चढ़ाएं

  • दक्षिणा के रूप में पीले वस्त्र भेंट करें.

गुरु पूर्णिमा के उपाय

  • अज्ञानता व अहंकार दूर करने के लिए प्रार्थना करें.

  • यदि भाग्योदय नहीं हो रहा है तो इस दिन पीले अनाज दान करें.

  • विद्यार्थी अगर पढ़ाई संबंधी समस्या से परेशान हैं तो इस दिन गीता पाठ करें.

  • शादी विवाह नहीं हो रही है तो गुरु यंत्र स्थापित करें.

गुरु पूर्णिमा 2021 शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि आरंभ: 24 जुलाई 2021, शनिवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट से

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 25 जुलाई 2021, रविवार सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक

Also Read: Guru Purnima 2021 Date: कब है आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, विशेष संयोग, महत्व, पूजा विधि
इन गुरु मंत्रों का जाप कर सकते हैं

  • ॐ गुं गुरवे नम:।

  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

  • ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

  • ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

  • ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

Also Read: Guru Purnima 2021 Date: जुलाई में कब है गुरु पूर्णिमा, राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Posted By: Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >