Gujarati Style Gol Papdi Recipe: बहुत सारे लोगों को तरह-तरह की मिठाई खाने का शौक होता है. इसके लिए वे बाजार से मिठाई लाकर तो खाते हैं लेकिन अगर घर पर आप मिठाई बनाकर खाते हैं तो उसका मजा ही अलग है. ऐसे में आज आपको हम गुजराती मिठाई चखने का मौका देंगे. जी हां, आज आपको गुजरात की पारंपरिक स्वीट डिश गोल पापड़ी बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. जाड़े के मौसम के लिए यह बेस्ट स्वीट डिश है. अब जानते हैं गुजराती स्टाइल गोल पापड़ी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में.
गोल पापड़ी बनाने की सामग्री
- गेहूं आटा – 1 कप
- गुड़ कद्दूकस – 3/4 कप
- खसखस – 1 टी स्पून
- देसी घी – 5-6 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
- सूखा नारियल – 1 टी स्पून (कद्दूकस)
- बादाम कतरन – 1 टी स्पून
इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना
गोल पापड़ी बनाने की विधि
- गुजराती स्टाइल इस गोल पापड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली लें और उसके तले को देसी घी से चिकना कर लें.
- अब आप इसमें 1 टी स्पून खसखस चारों तरफ छिड़क दें.
- फिर आप एक कड़ाही में 4-5 टी स्पून देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें.
- घी पिघलने के बाद उसमें गेहूं का आटा डालें और इसे घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- लगातार चलाते हुए आप आटे को लगभग 15 मिनट तक सेक लें.
- अब आप आटे में कद्दूकस गुड़, कसा हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
- गुड़ पिघल जाए तो बाद गैस बंद कर दें.
- मिश्रण हल्का गर्म रह जाए तो इसे खसखस वाली थाली में डाल दें और चम्मच की मदद से इसे चारों तरफ समान अनुपात में फैला लें.
- अब इसे सेट होने के लिए कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें. कुछ ही देर बाद चाकू की मदद से इसे मनपसंद शेप देते हुए काट लें.
- अब आप इसके ऊपर से बादाम करतन से सजा दें और गोल पापड़ी को सेट होने के लिए अलग रख दें.
- पापड़ी सेट हो जाने के बाद उसे आप चाकू की मदद से निकाल लें और एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.
इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
इसे भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी
