Grapes Jam Recipe: जैम जिसे रोटी, ब्रेड और टोस्ट के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. जैम का नाम सुनते ही बच्चे इसकी डिमांड करना शुरू कर देते हैं. खाने में नखरा दिखाने वाले बच्चे भी जैम के साथ रोटी या ब्रेड भर पेट खाते हैं. बच्चों की इस डिमांड को देखते हुए ही बाजार में तरह-तरह के फ्रूट जैम मिलने लगे हैं. आप चाहें तो घर में ही बाजार जैसा टेस्टी जैम बना सकते हैं. आज हम आपको अंगूर जैम बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह जैम भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. तो चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं.
अंगूर जैम बनाने की सामग्री
- अंगूर – 500 ग्राम
- चीनी – 250 ग्राम
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
अंगूर जैम बनाने की विधि
- अंगूर जैम बनाने के लिए पहले अंगूरों को अच्छे से धो लें.
- ध्यान रहे कि बिना बीज वाले अंगूरों का इस्तेमाल करें.
- अब इन अंगूरों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
- अब मोटे तले वाली कड़ाही या पैन में पिसे हुए अंगूरों को डाल दें.
- इसे अब आप मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर इसमें चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब मिश्रण गाढ़ा होकर जैमी टेक्सचर लेने लगेगा.
यह भी पढ़ें: Chilli Jam Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर चटपटा मिर्च का जैम, नोट करें सिंपल रेसिपी
- इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण तले में न लगे.
- मिश्रण जब चम्मच से गिराने पर थिक ड्रॉप्स में गिरे और फैले नहीं, तो समझ लीजिए आपका जैम तैयार हो चुका है.
- अब गैस बंद करके इसमें नींबू का रस डालें.
- आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी डालें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाए.
- इसके बाद आप जैम को ठंडा करके साफ और सूखे जार में रख लें.
- फ्रिज में रखने पर यह जैम 2-3 सप्ताह तक आराम से चलेगा.
यह भी पढ़ें: Fruit Jam Recipe: घर पर बनाएं बच्चों का फेवरेट फ्रूट जैम, खाने के बाद हो जाएंगे खुश
