Gita Updesh: सच्चा प्रेम के बारे में गीता का यह उपदेश पढ़ लिया तो किसी को पाने के लिए नहीं भागेंगे

Gita Updesh: लोग सच्चा प्रेम को पाने के लिए ढूंढते रहते हैं. लेकिन गीता उपदेश में कहा गया है कि प्रेम का मतलब सिर्फ किसी को पाना नहीं है. सच्चा प्यार के बारे में गीता में क्या बताया गया है इस लेख में हम आपको उसी के बारे में बतायेंगे.

Gita Updesh: भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कई ऐसी जरूरी बातें बतायी गयी हैं, जो इंसान को सही रास्ता दिखाने में मदद करती हैं. लेकिन श्रीकृष्ण ने हमें सिर्फ जीने का तरीका नहीं सिखाया, बल्कि सच्चे प्रेम का मतलब भी समझाया. उन्होंने बताया कि सच्चा प्यार सिर्फ एक भावना नहीं है, बल्कि उसमें समर्पण, त्याग और निःस्वार्थ सेवा का भी ऐहसास होना चाहिए.

सच्चा प्रेम क्या है?

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि सच्चा प्रेम स्वार्थ रहित होता है. प्रेम का मतलब सिर्फ किसी को पाना नहीं, बल्कि उस व्यक्ति के लिए खुद को भूल जाना होता है. जिसमें त्याग की भावना नहीं होती, वह सच्चे प्रेम को नहीं समझ सकता. प्रेम कभी भी जबरदस्ती नहीं किया जा सकता. यह अपने आप पैदा होता है.

Also Read: Photos: शादी विवाह में हाथों में लगाए ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, निहारते रह जाएंगे लोग

प्रेम आत्मा और परमात्मा का मिलन

श्रीकृष्ण और राधा रानी का प्रेम सिर्फ एक साधारण प्रेम कहानी नहीं है. वह एक पवित्र और आत्मिक संबंध का प्रतीक है. उनका प्रेम दिखाता है कि सच्चा प्रेम शरीर से नहीं, आत्मा से जुड़ा होता है.

प्रेम में समानता नहीं देखी जाती

जैसे कि श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में धारावाहिक और फिल्मों में दिखाया गया है कि सुदामा गरीब थे और श्रीकृष्ण एक राजा, फिर भी उनके बीच का प्रेम सच्चा था. इसमें न तो धन आगे आड़े आया और अमीरी गरीबी का ऊंच नीच. इससे यह सीख मिलती है कि सच्चे प्रेम में पद, पैसा या हालात मायने नहीं रखता.

प्रेम में लिया नहीं बल्कि दिया जाता है

श्रीकृष्ण ने बताया कि सच्चे प्रेम में कभी सौदा नहीं होता. इसमें कुछ पाने की उम्मीद नहीं होती, बस पूरी तरह से समर्पण की भावना होती है. जब हम बिना किसी लालच के किसी से प्रेम करते हैं, तभी वह प्रेम सच्चा होता है.

Also Read: मां के लिए 7 अनोखा तोहफा जो उन्हें ऐहसास कराएगा, ” वह आपके लिए क्यों है सबसे खास”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >