ऑफिस पॉलिटिक्स से जूझ रहे हैं, तो याद रखें गीता के ये उपदेश, तनाव से मिलेगा छुटकारा

Gita Updesh: आज की तनावपूर्ण ऑफिस लाइफ में श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश मानसिक शांति, संतुलन और कर्मयोग सिखाकर राहत देते हैं. गीता जीवन में उद्देश्य, धैर्य और आत्मसंयम लाकर प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है.

Gita Updesh: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ऑफिस का तनाव आम बात हो गई है. काम के दबाव, डेडलाइन, मीटिंग्स, कंपटीशन और पॉलिटिक्स के बीच मन अशांत हो जाता है, जिसकी वजह से प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी खराब होने लगती है. अगर ऐसी ही परिस्थितियों से आप भी गुजर रहे हैं, तो श्रीमद्भगवद्गीता के कुछ उपदेशों को अपने जीवन में जरूर अनुसरण करें, क्योंकि गीता का उपदेश यह मानसिक संतुलन, कर्मयोग और आत्मशांति का अद्भुत मार्गदर्शन भी देती है. गीता सिर्फ धर्म का सार नहीं है बल्कि यह जीवन का भी सार है.

Gita updesh

कर्म करो, फल की चिंता मत करो

गीता का सबसे प्रसिद्ध उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन…” है. इसका अर्थ है कि हमारा अधिकार केवल कर्म करने में है, न कि उसके फल में. ऑफिस में जब आप पूरे मन से काम करते हैं और परिणाम की चिंता नहीं करते, तो तनाव स्वतः कम हो जाता है.

Gita updesh

यह भी पढ़ें- जीवन का मार्गदर्शन करता है गीता का कर्मयोग सिद्धांत

यह भी पढ़ें- शांति की तलाश में? गीता है उत्तर

समत्व भाव अपनाएं

अगर आप ऑफिस में काम के दबाव और तनाव से जूझ रहे हैं, तो श्रीमद्भगवद्गीता का एक महत्वपूर्ण उपदेश अपनाएं- सुख-दुख, लाभ-हानि को समान दृष्टि से देखने का अभ्यास करें. गीता सिखाती है कि जब हम जीवन की हर परिस्थिति को शांत और स्थिर चित्त से स्वीकार करते हैं, तो मानसिक तनाव स्वतः कम होने लगता है. यह समत्व भाव आपको आंतरिक शांति और संतुलन की ओर ले जाता है.

Gita updesh

मन पर नियंत्रण

भगवद्गीता कहती है कि मन ही मित्र है और वही शत्रु. अगर आप अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सीख लें, तो ऑफिस का तनाव आपको प्रभावित नहीं कर पाएगा.

Gita updesh

ध्यान और आत्मचिंतन

प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और आत्मचिंतन के लिए निकालें. यह आपकी कार्यक्षमता बढ़ाता है और मानसिक स्पष्टता देता है.

Gita updesh

यह भी पढ़ें- प्रेम में निश्छल रहकर भी न स्वीकारा जाए, तो याद रखें गीता के ये उपदेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >