लहसुन छीलने में लगता है समय? इस आसान ट्रिक से चुटकियों में निकलेगा छिलका

Garlic Peeling Hack: लहसुन छीलने में लगता है ज्यादा समय? आइए आपको इस ऑर्टिकल में बताते हैं आसान ट्रिक, जिससे आप कुछ ही मिनटों में ढेर सारा लहसुन छील सकते हैं.

Garlic Peeling Hack: खाना बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल तो खूब होता है, लेकिन इसे छीलना कई लोगों को मुश्किल लगता है. छोटी-छोटी कलियों का छिलका निकालने में समय भी लगता है और हाथों में तेज गंध भी रह जाती है. अगर आप भी इस काम से परेशान हैं, तो घर में मौजूद एक साधारण चीज की मदद से यह काम काफी आसान बना सकते हैं.

लहसुन छीलना क्यों लगता है मुश्किल?

  • लहसुन की कलियां छोटी होती हैं और कई बार उनका छिलका अच्छी तरह चिपका रहता है. ऐसे में एक-एक कली को हाथ से साफ करने में समय लगता है.
  • नाखूनों से छीलने पर उंगलियों में दर्द हो सकता है. साथ ही, हाथों में लहसुन की गंध भी काफी देर तक बनी रहती है.

डिब्बे से ऐसे छीलें लहसुन

  • सबसे पहले लहसुन की सभी कलियों को अलग कर लें. अब इन्हें एक ऐसे डिब्बे में डालें, जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद हो सके.
  • डिब्बे का ढक्कन बंद करें और इसे करीब 20 से 30 सेकेंड तक तेजी से हिलाएं. इसके बाद डिब्बा खोलें और देखें. कई कलियों का छिलका ढीला होकर अलग हो चुका होगा.
  • अब बचे हुए छिलके को हाथ से आसानी से निकाल लें.

डिब्बा नहीं है तो दो कटोरियां लें

  • अगर आपके पास ढक्कन वाला डिब्बा नहीं है, तो दो स्टील की कटोरियों से भी यह काम किया जा सकता है.
  • एक कटोरी में लहसुन की कलियां रखें. अब दूसरी कटोरी को ऊपर से ढक दें. दोनों कटोरियों को अच्छी तरह पकड़कर कुछ सेकेंड तक तेजी से हिलाएं.
  • लहसुन की कलियां आपस में टकराएंगी और उनका छिलका ढीला होने लगेगा.

कैसे काम करती है यह आसान ट्रिक?

  • जब लहसुन की कलियां डिब्बे या कटोरियों के अंदर तेजी से हिलती हैं, तो वे आपस में टकराती हैं. इससे उनका सूखा छिलका ढीला हो जाता है.
  • इसी वजह से कई कलियों का छिलका एक साथ आसानी से निकल जाता है. आपको हर कली को अलग-अलग नाखून से छीलने की जरूरत नहीं पड़ती.

छिलका जल्दी निकालने के लिए ये टिप्स अपनाएं

  • अगर लहसुन का छिलका आसानी से नहीं निकल रहा है, तो कलियों को डिब्बे में डालने से पहले हल्का-सा दबा सकते हैं.
  • ध्यान रखें कि कलियों को ज्यादा न दबाएं. वरना लहसुन कुचल सकता है और उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा.
  • इस आसान ट्रिक की मदद से आप कम समय में काफी सारा लहसुन छील सकते हैं और खाना बनाते समय आपकी मेहनत भी बच जाएगी.

यह भी पढ़ें: बार-बार गैस पर गिर जाता है दूध? ये आसान किचन हैक्स आएंगे आपके काम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >