ठंड खत्म होने से पहले जरूर बनाएं गाजर गोभी शलगम का अचार

Gajar Gobhi Shalgam Ka Achar: घर का बना अचार हमेशा बाजार के अचार से ज्यादा स्वादिष्ट होता है. अगर आप भी घर पर आसानी से स्वादिष्ट अचार बनाना चाहते हैं, तो गाजर गोभी शलगम से बनी इस अचार की रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Gajar Gobhi Shalgam Ka Achar: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के अचार बनने लगते हैं. ऐसे में क्या आपने इस मौसम में गाजर गोभी शलगम का अचार बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद खाने में लाजवाब होने के साथ हर डिश में परफेक्ट लगता है. 

गाजर गोभी शलगम का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर – 250 ग्राम (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • फूलगोभी – 250 ग्राम (मध्यम आकार के टुकड़े)
  • शलगम – 250 ग्राम (छिले और कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 3 से 4 (लंबाई में चीरी हुई)
  • सरसों का तेल – 1 कप
  • राई (दरदरी पिसी हुई) – 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना (हल्का भुना और कुटा हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – आधा कप
  • सिरका – आधा कप
  • नमक – स्वादानुसार

गाजर गोभी शलगम का अचार बनाने का तरीका क्या है?

  • अचार बनाने के लिए अप गाजर, गोभी और शलगम को अच्छी तरह धो लें. फिर कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें. अगर चाहें तो सब्जियों को 2–3 मिनट हल्का उबाल सकते हैं. ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा नरम न हो. 
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो आंच बंद करके इसे ठंडा होने दें. इसके बाद आप अब इसमें राई दरदरी पिसी हुई, मेथी दाना हल्का भुना और कुटा हुआ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब आप कड़ाही में कटी हुई सब्जियां और हरी मिर्च डालें. इसे मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. इसके बाद सिरका और नमक डालकर 2–3 मिनट तक चलाएं. 
  • आंच बंद करके अचार को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरें और 3-4 दिन तक धूप में रखें. 
  • इसी तरह आप घर पर गाजर गोभी शलगम का अचार तैयार कर सकते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >