फ्रिज में काटकर न रखें ये फल, सेहत के लिए हो सकते हैं नुकसानदेह

Fruits You Should Not Cut and Store: क्या आप भी फल काटकर फ्रिज में रख देते हैं? जान लें किन फलों को काटकर लंबे समय तक रखना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदेह.

Fruits You Should Not Cut and Store: गर्मी हो या सर्दी, फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग फलों को पहले ही काटकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत खा सकें. लेकिन हर फल को काटकर लंबे समय तक स्टोर करना सही तरीका नहीं है.

कटे हुए फलों में नमी बढ़ने और बाहर से बैक्टीरिया पहुंचने की वजह से उनके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. खासकर अगर फल काटने के बाद लंबे समय तक सही टेंपरेचर पर न रखा जाए, तो फूड पॉइजनिंग का जोखिम भी बढ़ सकता है. इसलिए कुछ फलों को काटकर रखने के बजाय (Fruits You Should Not Cut and Store) खाने से ठीक पहले काटना ज्यादा बेहतर है.

केला काटकर लंबे समय तक न रखें

केला काटने के बाद जल्दी ही भूरा पड़ने लगता है और इसकी बनावट भी बदल जाती है. फ्रिज में रखने पर इसका रंग और टेक्सचर और ज्यादा बदल सकता है. अगर केले को स्मूदी या किसी डिश में इस्तेमाल करना है, तो इसे जरूरत के हिसाब से काटकर तुरंत इस्तेमाल करना बेहतर है.

PC: Social Media

सेब को काटकर ज्यादा देर न छोड़ें (Fruits You Should Not Cut and Store)

सेब काटने के कुछ समय बाद ऑक्सीडाइज होकर भूरा पड़ने लगता है. फ्रिज में रखने से इसकी खराब होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, लेकिन इसे कई घंटों या दिनों तक काटकर रखना अच्छा ऑप्शन नहीं है. बेहतर होगा कि सेब को खाने के समय ही काटें. अगर पहले से काटना जरूरी हो तो साफ डिब्बे में रखकर जल्द इस्तेमाल करें.

PC: Freepik

तरबूज और खरबूजा काटकर रखें तो सावधानी जरूरी

तरबूज और खरबूजे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. काटने के बाद इनके अंदर की सतह खुल जाती है, जिससे बैक्टीरिया के संपर्क में आने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए इन्हें काटने के बाद खुले में रखने से बचें. साफ चाकू और हाथों से काटकर तुरंत फ्रिज में रखें और ज्यादा लंबे समय तक स्टोर न करें.

PC: Freepik

पपीता भी काटकर लंबे समय तक न रखें

पपीते (Fruits You Should Not Cut and Store) को काटने के बाद अगर लंबे समय तक रखा जाए तो इसका टेस्ट, खुशबू और टेक्सचर बदलने लगता है. इसे हमेशा साफ कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें और जल्द खा लें. 

PC: Freepik

कटे फलों को रखने का सही तरीका

कटे हुए फल फ्रिज में रखना हो तो साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर का यूज करें. फल काटने से पहले हाथ, चाकू और कटिंग बोर्ड अच्छी तरह साफ कर लें. कटे फल को कमरे के टेंपरेचर पर लंबे समय तक छोड़ने से बचें. खासकर गर्म मौसम में सावधानी ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कटी हुई प्याज कितनी देर तक खाना सुरक्षित है? जानें कब हो जाती है खराब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >