Friendship Day 2023 पर दोस्तों के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर, दोस्ती की मिसाल देती हैं ये जगह

Friendship Day 2023 Trip Ideas, Places To Visit On Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे वीकेंड पर दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान का प्लान बना सकते हैं. शनिवार या रविवार पर किसी ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाएं, जहां आपके पैसे भी कम खर्च हों और दो दिन की ट्रिप में दोस्त मिलकर मस्ती कर सकें.

Friendship Day 2023 Trip Ideas, Places To Visit On Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे नजदीक है. हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे होता है. इस बार ये खास दिन 6 अगस्त यानी अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाएगा. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाना चाहते हैं तो फ्रेंडशिप डे वीकेंड पर दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान का प्लान बना सकते हैं. शनिवार या रविवार पर किसी ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाएं, जहां आपके पैसे भी कम खर्च हों और दो दिन की ट्रिप में दोस्त मिलकर मस्ती कर सकें. यहां देखें फ्रेंडशिप जे ट्रिप आइडियाज के बारे में

गोवा

गोवा हमेशा से ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट में ऊपर रहा है. न्यू ईयर हो या फिर डेस्टिनेशन वेडिंग या फिर हनीमून के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन साबित होता है. ऐसे में अगर आप फ्रेंडशिप डे मनाना चाहते हैं तो गोवा को चुन सकते हैं. यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां फ्रेंडशिप डे के मौके पर लाखों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं. दोस्ती की मिसाल देने वाली फिल्म दिल चाहता है कि भी शूटिंग यहां हुई है.

चेरापूंजी

मेघालय का चेरापूंजी सबसे अधिक नमी वाले स्थानों में से एक है, जो बारिश के मौसम में छुट्टी मनाने वाले दोस्तों को आकर्षित करता है. हरे-भरे परिदृश्य, झरने और धुंध भरी घाटियों के साथ यह आपको कमाल का अनुभव प्रदान करता है. मानसून के शौकीनों को अपने दोस्तों के साथ यादगार यात्रा के लिए इस जगह का रुख जरूर करना चाहिए. आप यहां पर झरनें, गुफाओं के साथ-साथ ट्रैकिंग, नौकायान और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं.

मसूरी

दिल्ली से 316 किमी की दूरी पर स्थित, मसूरी हर दिल्लीवासी के लिए पूरे साल घूमा जाने वाला बेहतरीन गंतव्य है. खूबसूरत डेस्टिनेशन होने के अलावा, यह स्थान भारत की कुछ मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है. फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए यहां की रोमांचक गतिविधियों में शामिल होना बिल्कुल न भूलें.

जयपुर

दोस्तों संग घूमने के लिए और अच्छा वक्त बिताने के लिए राजस्थान की खूबसूरत राजधानी जयपुर बेहतर विकल्प है. यहां के ऐतिहासिक किले, महल यात्रियों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं. शॉपिंग के लिहाज से भी जयपुर बेस्ट जगह है. राजस्थानी स्थानीय खाने का लुत्फ भी आपको उठाने का मौका मिलेगा. इस बार दोस्तों के साथ जयपुर की ट्रिप पर भी जा सकते हैं.

खंडाला

मुंबई के पास स्थित खंडाला एक शानदार हिल स्टेशन है और दोस्तों के साथ यादगार यात्रा के लिए भारत के शीर्ष स्थलों में से एक है. हरी-भरी पहाड़ियां, शांत घाटियां और ठंडी पहाड़ी हवाओं के साथ खंडाला उत्साही लोगों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी भव्यता का आनंद लेने के लिए आकर्षित करता है. इस फ्रेंडशिप डे पर मुंबई के आस-पास के लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए खंडाला जरूर जाएं.

ऋषिकेश

दो दिन के ट्रिप के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं. गंगा किनारे दोस्तों के साथ शाम के समय वक्त बिताना मजेदार होगा. इसके अलावा यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठाने का मौका मिलेगा. रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं. धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं.

दीघा

पश्चिम बंगाल में तटीय शहर दीघा कोलकाता से 183 किमी दूर स्थित है. दोस्तों के साथ यहां मौज-मस्ती करने के लिए बहुत कुछ है जैसे दीघा के कई समुद्र तट, बाजार और कई स्वादिष्ट व्यंजन यहां के ट्रिप का मजा और दो गुना कर देते हैं.

फ्रेंडशिप डे पर घूमने की अन्य बेहतरीन जगहें

गोवा, ऋषिकेश, और चेरापूंजी के अलावा फ्रेंडशिप डे पर मनाली, लाद्द्ख, जयपुर, हम्पी, कसोल, शिमला और कूर्ग जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं.

कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में जुलाई महीने को काफी पावन माना जाता है. इसलिए जुलाई के अंत में ही इस दिन को मनाया जाता है. बांग्लादेश और मलेशिया में डिजिटल कम्यूनिकेशंस के तहत यह दिन ज्यादा चर्चित हो गया है. यूनाइटेड नेशंस ने भी इस दिन पर अपनी मुहर लगा दी थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी देशों में यह समय ऐसा होता है, जब दूर-दूर तक किसी पर्व-त्योहार की छुट्टी नहीं होती. साल 1958 के 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >