Floral Mehndi Design: आसान और खूबसूरत फूलों वाली मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ

Floral Mehndi Design: अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी में सिंपल पैटर्न ही नहीं बल्कि एक अलग ग्रेस और एलिगेंस नजर आए तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. इस आर्टिकल में देखें फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आइडियाज.

Floral Mehndi Design: अगर आप भी हाथों में लगाने के लिए आसान और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. फूलों के पैटर्न से सजी यह मेहंदी डिजाइन न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि इसे बनाना भी आसान होता है. आप इसे किसी भी खास मौके पर लगा सकती हैं. 

सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन 

Simple floral mehndi design (ai image)

छोटे फंक्शन में जाने वाली हैं और हाथों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से और कम समय में लगा सकती हैं. उंगलियों पर भी आप छोटे-छोटे पैटर्न बनाकर इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकती हैं. 

फ्लोरल मंडला मेहंदी डिजाइन

Floral mandala mehndi design (ai image)

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में आप मंडला डिजाइन को बना सकती हैं. इस डिजाइन में हथेली के बीच में सुंदर मंडला पैटर्न को बनाया जाता है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. इसके चारों तरफ आप छोटे फूलों का डिजाइन बना सकती हैं. इस डिजाइन को आप अपने अनुसार छोटे या बड़े पैटर्न में बना सकती हैं. 

अरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन 

Arabic mehndi design (ai image)

अरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हाथों में बहुत सुंदर लगती है. इस डिजाइन में हाथ पर बड़े-छोटे फूलों और पत्तों के पैटर्न को घुमावदार पैटर्न में बनाया जाता है जो हाथों को एलिगेंट और आकर्षक लुक देता है. इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसे आप झटपट से बना सकती है. 

Floral arabic mehndi design (ai image)

फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Full hand floral mehndi design (ai image)

शादी के फंक्शन के लिए आप फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में पूरे हाथ पर खूबसूरत फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है. इस डिजाइन में चाहें तो बड़ी और बोल्ड फ्लोरल पैटर्न डालें या फिर छोटे-छोटे बारीक पैटर्न को बनाएं.

यह भी पढ़े : Valentine Day Mehndi Design 2026: वैलेंटाइन डे पर इन यूनिक डिजाइन्स से करें प्यार का इजहार,देखें लेटेस्ट फोटो

यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >