Fashion Tips: हर लड़की यह चाहती है कि वह जो भी कपड़े पहने उसमें खूबसूरत, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखे. अक्सर ऐसा होता है कि लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखकर या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को देखकर कपड़े खरीद तो लेती हैं, लेकिन जब वे खुद इन कपड़ों को बाद में पहनती हैं तो उन्हें वह लुक नहीं मिलता है जिसकी उन्हें उम्मीद रहती है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि हर लड़की की शरीर की बनावट यानी कि बॉडी शेप एक जैसी नहीं होती है. अगर आप ज्यादा खूबसूरत, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले अपनी बॉडी शेप का ख्याल रखना होगा. अगर आप अपनी बॉडी शेप को समझकर कुर्ती, वेस्टर्न ड्रेस, साड़ी या जींस खरीदेंगी, तो इससे आपका लुक एकदम परफेक्ट और अट्रैक्टिव लगने लगता है. तो चलिए जानते हैं लड़कियों के अलग-अलग बॉडी शेप और उनके हिसाब से सही कपड़े चुनने के कुछ बेहद आसान तरीके.
पियर शेप वाली लड़कियों के लिए टिप्स
जब बात भारतीय लड़कियों की होती है तो इनमें पियर बॉडी शेप सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. इस तरह की बनावट में शरीर का निचला हिस्सा यानी हिप्स और जांघें, ऊपरी हिस्से यानी कंधों और चेस्ट के मुकाबले ज्यादा हैवी होते हैं. ऐसी लड़कियों को कपड़े चुनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका पहनावा शरीर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा फोकस करे ताकि पूरे शरीर में एक बैलेंस दिखाई दे. इसके लिए लड़कियां बोट-नेक, ऑफ-शोल्डर, स्क्वायर नेक या हैवी कढ़ाई वाले टॉप चुन सकती हैं. ड्रेसेस और कुर्तियों की बात करें तो ए-लाइन और अनारकली स्टाइल इस शेप पर बहुत खूबसूरत लगती हैं. नीचे पहनने के लिए हमेशा गहरे रंग के प्लाजो या स्ट्रेट पैंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए और ऊपर हल्के या ब्राइट रंग के टॉप पहनने चाहिए.
ऑवरग्लास शेप वाली लड़कियों के लिए टिप्स
लड़कियों के लिए ऑवरग्लास बॉडी शेप को सबसे परफेक्ट और बैलेंस्ड माना जाता है. इसमें कंधे और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक जैसी होती है और कमर बहुत पतली और सुडौल होती है. अगर आपका शरीर ऐसा है तो आपका मेन मोटिव अपनी इस पतली और खूबसूरत कमर को हाइलाइट करना होना चाहिए. इस बॉडी शेप वाली लड़कियों पर बॉडीकॉन ड्रेसेस, रैप टॉप्स, पेपलम टॉप और अच्छी फिटिंग वाली कुर्तियां कमाल का लुक देती हैं. आप अपनी ड्रेसेस के ऊपर कोई स्टाइलिश बेल्ट बांधकर अपनी कमर को और भी अच्छे से उभार सकती हैं. इस शेप की लड़कियों को बहुत ज्यादा ढीले-ढाले या बैगी कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे कपड़े आपकी नेचुरल स्ट्रक्चर और कर्व्स को छुपा देते हैं.
एप्पल शेप वाली लड़कियों के लिए टिप्स
इस बॉडी शेप वाली जो लड़कियां होती हैं उनके शरीर का ऊपरी और बीच का हिस्सा, खासकर पेट और चेस्ट के आस-पास का एरिया थोड़ा हैवी होता है, जबकि उनके पैर और हाथ काफी पतले होते हैं. ऐसी लड़कियों को हमेशा ऐसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए जो उनके पेट के हिस्से पर ज्यादा टाइट न हों और ध्यान को वहां से हटाकर पैरों या गले की तरफ ले जाएं. आपके लिए वी-नेक वाले टॉप और कुर्तियां सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये गले और गर्दन को लंबा और एक पतला लुक देते हैं. इसके अलावा एम्पायर वेस्ट ड्रेसेस, जो चेस्ट के ठीक नीचे से ढीली और घेरदार होती हैं, पेट के हैवीनेस को बहुत आसानी से छुपा लेती हैं. इस शेप में बहुत ज्यादा तंग टी-शर्ट या हैवी बेल्ट पहनने से बचना चाहिए.
रेक्टेंगल शेप वाली लड़कियों के लिए टिप्स
रेक्टेंगल बॉडी शेप को अक्सर एथलेटिक या स्लिम बॉडी शेप भी कहा जाता है. इस तरह की बनावट में लड़कियों के कंधे, कमर और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक समान होती है, जिसका मतलब है कि शरीर में नेचुरल रूप से ज्यादा ट्विस्ट या कर्व्स नजर नहीं आते. ऐसी लड़कियों का टारगेट कपड़ों के जरिए शरीर में एक सुडौल शेप और कर्व्स का इल्यूजन पैदा करना होना चाहिए. इसके लिए आप क्रॉप टॉप के साथ हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट पहन सकती हैं जो कमर को पतला दिखाने में मदद करते हैं. फ्रिल्स, रफल्स, प्लीट्स और थ्री-डी डिजाइन वाले टॉप आपके ऊपरी हिस्से को एक खूबसूरत वॉल्यूम देते हैं. सीधी और सिंपल ड्रेसेस की जगह घेरेदार और लेयर्स वाले कपड़े आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित होंगे.
ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें
