हर ड्रेस में दिखना है स्लिम, एलिगेंट और अट्रैक्टिव? प्लस-साइज महिलाओं के लिए हैं ये 6 जरूरी फैशन टिप्स

Fashion Tips: प्लस-साइज महिलाओं को स्टाइलिश दिखने के लिए अपनी पसंद से समझौता करने की जरूरत नहीं है. कई बार सिर्फ कपड़ों का सही चुनाव ही पूरे लुक को बदल सकता है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपके आउटफिट्स आपको ज्यादा बैलेंस्ड, एलिगेंट और कॉन्फिडेंट दिखाएं, तो कुछ आसान फैशन टिप्स आपकी यह परेशानी काफी हद तक दूर कर सकते हैं.

Fashion Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि शॉपिंग करते समय तो कोई ड्रेस आपको काफी ज्यादा पसंद आयी होगी लेकिन, जब आप उसे ट्राई करते हैं तो यह कपड़ा आपके शरीर पर उतना अच्छा नहीं दिख रहा होता है जितना आपने सोचकर रखा होता है. अक्सर इस प्रॉब्लम से प्लस-साइज महिलाएं सबसे ज्यादा जूझती हैं. प्लस-साइज महिलाओं को हमेशा यही लगता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए पतला होना सबसे ज्याद जरूरी है, जबकि असलियत इससे बिलकुल ही अलग होती है. फैशन का संबंध कभी भी आपकी बॉडी को छिपाने से नहीं, बल्कि सही तरीके से उसे प्रेजेंट करने से है. अगर आप प्लस-साइज महिला हैं, तो आपको हमेशा अपने लिए एक सही फिट, रंग, पैटर्न और स्टाइलिंग वाले कपड़े चुनने चाहिए. एक सही चुनाव करके आप न केवल स्लिम दिख सकती हैं, बल्कि बहुत ही ज्यादा फैशनेबल और कॉन्फिडेंट भी नजर आ सकती हैं. तो चलिए जानते हैं प्लस-साइज महिलाओं के लिए कुछ बेहद ही आसान फैशन टिप्स.

सही फिट वाले कपड़े चुनना जरूरी

अक्सर महिलाएं यह सोचकर भी बहुत ही ज्यादा ढीले कपड़े पहन लेती हैं कि इससे उन्हें लगता है कि उनका वजन छिप जाएगा. अगर आपका भी यही मानना है, तो बता दें हर बार ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है. जरूरत से ज्यादा ढीले कपड़े जब आप पहनती हैं तो आपका शरीर और भी ज्यादा हैवी दिखने लग जाता है. प्लस-साइज महिलाओं पर बहुत ही ज्यादा टाइट कपड़े सही नहीं लगते हैं. अगर आप प्लस-साइज हैं तो अपने लिए इस तरह के कपड़े चुनें तो आपके शरीर पर अच्छी तरह से फिट हों और साथ ही आपकी शेप को बैलेंस करके दिखाए.

डार्क कलर्स को दें प्रायोरिटी

डार्क कलर्स जैसे कि ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन और मैरून आपके शरीर को काफी हद तक स्लिम दिखाने में मदद कर सकते हैं. इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप हर समय सिर्फ डार्क कलर्स के कपड़े ही पहनें. आप अगर चाहें तो डार्क शेड्स के साथ लाइट कलर्स को बैलेंस करके एक अट्रैक्टिव लुक काफी आसानी से अचीव कर सकती हैं. इसके अलावा आपके लिए एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनना भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

वर्टिकल पैटर्न और स्ट्राइप्स वाले कपड़े

अगर आपको प्रिंटेड कपड़े पहनना अच्छा लगता है, तो अपने लिए हमेशा ही वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले आउटफिट्स को चुनने की कोशिश करें. ऊपर से नीचे की ओर जाने वाली लाइनें शरीर को लंबा और पतला दिखाने का काम करती हैं. वहीं, आपको हर कीमत पर बड़े और बहुत ही ज्यादा फैले हुए प्रिंट्स से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये आपके शरीर को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाने का काम कर सकती हैं.

जरूर ट्राई करें वी-नेक डिजाइन्स

अगर आप प्लस-साइज की होने के बावजूद भी ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो टॉप, कुर्ती या ड्रेस खरीदते समय वी-नेक डिजाइन्स पर ज्यादा फोकस करें. वी-नेक कपड़े आपके गले और ऊपरी हिस्से को लंबा दिखाने में मदद करते हैं. इस तरह के कपड़े जब आप पहनती हैं तो आपका पूरा लुक और भी ज्यादा बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव नजर आने लगता है. यह भले ही एक छोटा ट्रिक है लेकिन बेहद ही असरदार ट्रिक भी है.

हाई-वेस्ट बॉटम्स हैं बेहतरीन ऑप्शन

प्लस-साइज महिलाओं के लिए हाई-वेस्ट जींस, ट्राउजर और स्कर्ट हमेशा से ही काफी ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. इस तरह के कपड़े आपके पेट के बाहरी हिस्से को बेहतर तरीके से सपोर्ट देते हैं और साथ ही आपके शरीर को एक बेहतर शेप्ड लुक प्रोवाइड करते हैं. अगर आप इन्हें एक सही टॉप के साथ पेयर करती हैं तो आपका ओवरऑल लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देने लगता है.

सही फैब्रिक का चुनाव भी उतना ही जरूरी

आपके कपड़ों का फैब्रिक भी आपके लुक पर एक काफी बड़ा असर डालता है. अगर आप बहुत ही ज्यादा मोटे और चिपकने वाले फैब्रिक से बने कपड़ों की जगह पर एक ऐसा मटेरियल चुनें जो आरामदायक हो और आपके आपके शरीर को अच्छी तरह से फॉलो भी करें. प्लस-साइज महिलाओं के लिए कॉटन ब्लेंड, रेयॉन और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें

सही फिट वाले कपड़े चुनना जरूरी

अक्सर महिलाएं यह सोचकर भी बहुत ही ज्यादा ढीले कपड़े पहन लेती हैं कि इससे उन्हें लगता है कि उनका वजन छिप जाएगा। अगर आपका भी यही मानना है, तो बता दें हर बार ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है. जरूरत से ज्यादा ढीले कपड़े जब आप पहनती हैं तो आपका शरीर और भी ज्यादा हैवी दिखने लग जाता है. प्लस-साइज महिलाओं पर बहुत ही ज्यादा टाइट कपड़े सही नहीं लगते हैं. अगर आप प्लस-साइज हैं तो अपने लिए इस तरह के कपड़े चुनें तो आपके शरीर पर अच्छी तरह से फिट हों और साथ ही आपकी शेप को बैलेंस करके दिखाए।

डार्क कलर्स को दें प्रायोरिटी

डार्क कलर्स जैसे कि ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन और मैरून आपके शरीर को काफी हद तक स्लिम दिखाने में मदद कर सकते हैं. इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप हर समय सिर्फ डार्क कलर्स के कपड़े ही पहनें। आप अगर चाहें तो डार्क शेड्स के साथ लाइट कलर्स को बैलेंस करके एक अट्रैक्टिव लुक काफी आसानी से अचीव कर सकती हैं. इसके अलावा आपके लिए एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनना भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

वर्टिकल पैटर्न और स्ट्राइप्स वाले कपड़े

अगर आपको प्रिंटेड कपड़े पहनना अच्छा लगता है, तो अपने लिए हमेशा ही वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले आउटफिट्स को चुनने की कोशिश करें। ऊपर से नीचे की ओर जाने वाली लाइनें शरीर को लंबा और पतला दिखाने का काम करती हैं. वहीं, आपको हर कीमत पर बड़े और बहुत ही ज्यादा फैले हुए प्रिंट्स से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये आपके शरीर को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाने का काम कर सकती हैं.

जरूर ट्राई करें वी-नेक डिजाइन्स

अगर आप प्लस-साइज की होने के बावजूद भी ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो टॉप, कुर्ती या ड्रेस खरीदते समय वी-नेक डिजाइन्स पर ज्यादा फोकस करें। वी-नेक कपड़े आपके गले और ऊपरी हिस्से को लंबा दिखाने में मदद करते हैं. इस तरह के कपड़े जब आप पहनती हैं तो आपका पूरा लुक और भी ज्यादा बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव नजर आने लगता है. यह भले ही एक छोटा ट्रिक है लेकिन बेहद ही असरदार ट्रिक भी है.

हाई-वेस्ट बॉटम्स हैं बेहतरीन ऑप्शन

प्लस-साइज महिलाओं के लिए हाई-वेस्ट जींस, ट्राउजर और स्कर्ट हमेशा से ही काफी ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. इस तरह के कपड़े आपके पेट के बाहरी हिस्से को बेहतर तरीके से सपोर्ट देते हैं और साथ ही आपके शरीर को एक बेहतर शेप्ड लुक प्रोवाइड करते हैं. अगर आप इन्हें एक सही टॉप के साथ पेयर करती हैं तो आपका ओवरऑल लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देने लगता है.

सही फैब्रिक का चुनाव भी उतना ही जरूरी

आपके कपड़ों का फैब्रिक भी आपके लुक पर एक काफी बड़ा असर डालता है. अगर आप बहुत ही ज्यादा मोटे और चिपकने वाले फैब्रिक से बने कपड़ों की जगह पर एक ऐसा मटेरियल चुनें जो आरामदायक हो और आपके आपके शरीर को अच्छी तरह से फॉलो भी करें। प्लस-साइज महिलाओं के लिए कॉटन ब्लेंड, रेयॉन और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >