कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन से सीखें घर पर फेस हेयर हटाने के टिप्स

Facial Hair Removal Tips At Home: क्या आप भी अपने चेहरे से बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं? तो अब आप घर पर ही इसे हटाने के लिए फेस हेयर रिमूवल पैक तैयार कर सकते हैं.

Facial Hair Removal Tips At Home: चेहरा तब और खूबसूरत दिखता है जब चेहरे पर अनचाहे बाल, दाग-धब्बे या पिंपल्स न हों. दाग-धब्बे और पिंपल्स के लिए हम अक्सर कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन जब बात आती है चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने की, तो समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. इसके लिए अब आपको हमेशा सैलून या महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कुछ आसान उपाय को अपनाकर फेस हेयर रिमूवल पैक तैयार कर सकते हैं. चेहरे से बाल हटाने का टिप्स कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर बताया है. 

चेहरे से बाल हटाने के टिप्स क्या है?

  • सबसे पहले पैन में आपको आधा कप दूध लेना है, जब ये अच्छे से उबलने लगे तब इसमें आप 5 चम्मच चीनी डालें. फिर आधी चम्मच हल्दी डालें. इसे 5 मिनट अच्छे से उबलने दें. 
  • इसके बाद आप इसे एक कटोरी में निकाल लें. अब इसमें आप 2 गेहूं का आटा मिलाएं. गरम ही इसे अच्छे से मिलाएं. इसे ठंडा होने के लिए आप कुछ देर छोड़ दें. 
  • ठंडा होने के बाद आप इसे फेस पर लगाएं. इसे अच्छे से एक लेयर लगा लें. इसके बाद आप इसको 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • जब अच्छे से ये ड्राई हो जाए तब इसको आपको ऊपर के तरफ से रब करना है. बेस्ट रिजल्ट के लिए आप इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >