एक्ने से हैं परेशान, क्लियर-ग्लोइंग स्किन के लिए डॉ. हंसाजी ने बताए ये फेस पैक

Face Pack To Reduce Acne: चेहरे पर होने वाले एक्ने स्किन की नैचुरल ग्लो को फीका कर सकते हैं. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं 2 फेस पैक के बारे में, जो एक्ने कम करने में मदद कर सकते हैं.

Face Pack To Reduce Acne: साफ, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना हर कोई चाहता है, लेकिन एक्ने की समस्या इस चाहत के बीच रुकावट बन जाती है. एक्ने और पिग्मेंटेशन स्पॉट की वजह से चेहरा डल नजर आता है. स्किन को क्लीन बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी ढूंढते हैं. अगर आप भी एक्ने से परेशान हैं तो घर पर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इस बारे में योग गुरु और लेखिका डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो में 2 फेस पैक के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में.

एक्टिवेटेड चारकोल फेस पैक

सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बूंद टी ट्री ऑयल

कैसे इस्तेमाल करें?

फेस पैक बनाने के लिए आप सभी चीजों को एक कटोरे में डाल लें और अच्छे से मिक्स करें. अब इस फेस पैक को चेहरे पर हाथों से क्लॉकवाइज डायरेक्शन में मसाज करते हुए लगा लें. इसे 1 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. 

पैक से मिलने वाले फायदे

ये फेस पैक त्वचा के पोर्स साफ करने में मदद करता है. एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. 

राइस फ्लोर फेस पैक

सामग्री

  • 2 छोटे चम्मच चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच शहद

कैसे इस्तेमाल करें?

फेस पैक को तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें आप नींबू का रस और शहद डालकर अच्छे से मिला लें. इस तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट तक रखें फिर पानी से धो लें. 

पैक से मिलने वाले फायदे

ये फेस पैक दाग-धब्बों, पिग्मेंटेशन के दाग को कम करता है. साथ ही यह स्किन की रंगत निखारने में मदद करता है. साथ ही टैनिंग को भी हटाने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन पर आई झुर्रियों को कम करेगा घर का यह मसाला, चेहरे की चमक को रखेगा बरकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >