Eyeglasses Scratch Remover: गर्मियों की धूप कहें या रोजमर्रा की धूल की वजह से चश्मे पर खरोंच आना या दाग धब्बे आना लाजमी है. छोटी-छोटी खरोंच देखने में मामूली लगती हैं, लेकिन लंबे समय में ये आपकी नजर और चश्मे की उम्र दोनों पर असर डालती हैं. चश्मे की देखभाल सिर्फ सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर विजन के लिए भी जरूरी है.
घर पर करें ये ट्रिक्स
बेकिंग सोडा पेस्ट
एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. चश्मे पर हल्के हाथ से गोलाकार घुमाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें.
टूथपेस्ट का कमाल
साधारण टूथपेस्ट लें और चश्मे पर हल्के हाथ से रगड़ें. फिर गुनगुने पानी से धोकर मुलायम कपड़े से सुखाएं.
Also Read: Mattress Cleaning Tricks: पुराने गद्दे होंगे चुटकियों में साफ, आजमाएं ये आसान ट्रिक्स
विशेष चश्मा पॉलिश
मार्केट में उपलब्ध माइक्रो फाइबर पॉलिश से भी खरोंच हटाई जा सकती हैं. यह न सिर्फ खरोंच मिटाता है बल्कि चश्मे को नया लुक भी देता है.
सावधानी जरूरी
- रफ या भारी खरोंच वाले चश्मे पर ये उपाय कम असर कर सकते हैं.
- कभी भी अम्लीय या तेज केमिकल से चश्मे को न रगड़ें.
- हमेशा मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें, कागज या सूती कपड़े से खरोंच बढ़ सकती हैं.
Also Read: How To Store Rice In Fridge: क्या आप जानते हैं फ्रिज में रखे चावल कब तक खा सकते हैं?
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें बताए गए घरेलू उपाय हल्की खरोंच और दाग-धब्बों पर सीमित रूप से असर कर सकते हैं. गहरी या गंभीर खरोंच की स्थिति में इन उपायों से चश्मे को नुकसान भी हो सकता है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चश्मे के लेंस की गुणवत्ता और कंपनी के निर्देश जरूर पढ़ें. अधिक समस्या होने पर नजदीकी ऑप्टिशियन या विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा.
