Eid Special Zarda Rice Recipe: भर-भर कर करेंगे सभी तारीफ, इस तरीके से अगर तैयार होगा जर्दा पुलाव

Eid Special Zarda Rice Recipe: ईद पर कई तरह के लजीज पकवान घरों में बनाए जाते हैं. इस बार ईद के मौके पर कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं. ये आसान और स्वादिष्ट जर्दा पुलाव को जरूर ट्राई कीजिए.

Eid Special Zarda Rice Recipe: त्योहार या फिर किसी खास मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इन पकवानों से ही त्योहारों में चार चांद लग जाता है. ईद अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस अवसर पर कई व्यंजन बनाए जाते हैं खासकर बिरयानी, सेवइयां आदि. अगर आप ईद पर कुछ अलग ट्राई करना चाहता हैं तो आप चावल की रेसिपी जर्दा पुलाव बना सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी है. इसे जरूर बनाएं और मेहमानों को भी खिलाएं.

जर्दा पुलाव बनाने की सामग्री

  • केसर चुटकी भर
  • एक कप बासमती चावल
  • आधा कप चीनी
  • 3 बड़े चम्मच काजू
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ बादाम
  • दो से तीन हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • एक टुकड़ा दालचीनी
  • 3-4 चम्मच किशमिश
  • सुखा नारियल बारीक कटा हुआ 
  • 3 बड़ा चम्मच घी 
  • पानी

ईद से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Mehndi Design for Eid: ईद पर लगाएं ये 5 सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

जर्दा चावल बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर करीब आधे घंटे के लिए भिगो दें. अब एक कढ़ाई को गर्म करके इसमें घी डालकर काजू, बादाम और किशमिश को हल्का रोस्ट कर ले. 
  • अब बाकी घी को डालकर इसमें दालचीनी, इलायची और लौंग को भूनें. एक छोटी सी कटोरी में केसर का पानी तैयार कर लें. अब कढ़ाई में 2 कप पानी डालकर अच्छे से उबाल लें. 
  • पानी में उबाल आने पर बासमती चावल को भी डालें और ढककर इसे करीब 10-12 मिनट तक पकाएं.
  • ध्यान रखें कि चावल को पूरी तरह से नहीं पकाएं. 10 मिनट के बाद आपके चावल हल्के पक जाएंगे तब इसमें आप चीनी और केसर के पानी दाल दें. इसे करीब 5-7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच चावल को चेक करते रहें और चलाते भी रहें। जब चावल अच्छे से पक जाए तब इसमें आप ड्राई फ्रूट को ऊपर से डालकर सजाएं. आपका जर्दा चावल गेस्ट और घरवालों को सर्व करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Eid Special Earrings: ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो ट्राई करें ये इयररिंग डिजाइन,आपके लुक को बनाएंगे सबसे खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >