Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

Pyaaj ke Pakaude: अगर आप शाम के नाश्ते को और भी ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं तो प्याज का पकौड़े आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Pyaaj ke Pakaude: शाम का समय, गर्मागरम चाय और साथ में अगर प्याज़ के पकौड़े मिल जाएं तो यह कॉम्बिनेशन किसी जादू से कम नहीं लगता। जब भी शाम होती है या घर में कुछ हल्का-फुल्का स्नैक बनाने का मन होता है, तो सबसे पहले याद आते हैं यमी और क्रिस्पी प्याज के पकौड़े. इन्हें कांदाभजिया या ऑनियन फ्रिटर्स भी कहा जाता है। प्याज के पकौड़े को हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या फिर गर्मागरम टमाटर सॉस के साथ भी परोसा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं प्याज के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी, जिससे आप घर पर ही बाजार जैसे कुरकुरे पकौड़े बना सकते हैं.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • प्याज – 3 से 4 मीडियम आकार के पतले स्लाइस में कटे हुए
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 टेबल स्पून अधिक क्रिस्पी बनाने के लिए
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून कटा हुआ
  • अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – जरूरत अनुसार

ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

बनाने का तरीका

  • स्टेप 1: सबसे पहले कटे हुए प्याज़ को एक बड़े बर्तन में डालें. उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक और नमक डालकर 5-10 मिनट के लिए रख दें. इससे प्याज़ अपना पानी छोड़ देगा.
  • स्टेप 2: अब इसमें बेसन और चावल का आटा डालें. मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन को मिलाएं. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डालें. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत पतला न हो, वरना पकौड़े तेल में फैल सकते हैं.
  • स्टेप 3: कढ़ाही में तेल गरम करें. अब हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में मिश्रण लेकर गरम तेल में डालें.
  • स्टेप 4: मीडियम आंच पर पकौड़ों को तब तक तलें जब तक वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं. इन्हें किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

ये भी पढ़ें: Masaledaar Chhole Bhature: रेस्टोरेंट जैसे छोटे भटूरे अब बनेंगे घर पर, बच्चों से लेकर बड़े तक हो जाएंगे उंगलियां चाटने पर मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >