Pasta Salad Recipe for Summer: गर्मियों के मौसम में हल्का, हेल्दी और ताजा खाना सबसे अच्छा माना जाता है, और सलाद इसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार के अनुसार सलाद सिर्फ खीरा-टमाटर तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग ड्रेसिंग और फ्लेवर के साथ इसे बहुत टेस्टी बनाया जा सकता है. सही ड्रेसिंग और ताजी सब्जियों के साथ बनाया गया सलाद स्वाद और सेहत दोनों देता है. नोट करें ये आसान समर सलाद रेसिपी.
समर पास्ता सलाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- उबला पास्ता – 1 कप
- उबला कॉर्न – ½ कप
- शिमला मिर्च (लाल, पीली, हरी) – 1 कप
- टमाटर – 1
- खीरा – 1
- पनीर क्यूब्स – ½ कप
- लेट्यूस या पत्तेदार सलाद – 1 कप
- ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- मस्टर्ड सॉस – 1 चम्मच
- नमक और काली मिर्च – स्वाद अनुसार
- ओरेगैनो – ½ चम्मच
समर पास्ता सलाद बनाने की आसान रेसिपी (Easy Pasta Salad Recipe for Summer)
सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर काट लें. पास्ता को उबालकर ठंडा कर लें.
अब एक बड़े बाउल में पास्ता, कॉर्न, शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर और लेट्यूस डालें.
ड्रेसिंग बनाने के लिए एक बाउल में ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, शहद, मस्टर्ड, नमक, काली मिर्च और ओरेगैनो मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
अब यह ड्रेसिंग सलाद में डालें और हल्के हाथ से टॉस करें. ऊपर से पनीर क्यूब्स डालें और तुरंत सर्व करें.
पास्ता सलाद के अलग-अलग वेरिएशन
- ग्रीक सलाद – खीरा, टमाटर, पनीर और ऑलिव डालें
- पास्ता सलाद – पास्ता, कॉर्न और मेयो ड्रेसिंग डालें
- ग्रीन सलाद – लेट्यूस, अरुगुला और ऑलिव ऑयल ड्रेसिंग
- फ्रूट सलाद – अनानास, सेब और शहद ड्रेसिंग
यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी – 10 मिनट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स पोहा
यह भी पढ़ें: सुबह हेल्दी नाश्ता बनाना है तो ट्राय करें मिलेट पैनकेक, 10 मिनट में होगा तैयार
