Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

Palak Corn Kofta Recipe: अगर आप रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं, तो पालक कॉर्न कोफ्ता आपके लिए परफेक्ट है. बिना डीप फ्राई किये बनने वाली यह रेसिपी पालक और स्वीट कॉर्न के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से तैयार होती है.

Palak Corn Kofta Recipe: पालक कॉर्न कोफ्ता की यह रेसिपी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं. यह एक यूनिक और टेस्टी डिश है, जिसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. हरी-भरी पालक और मीठे कॉर्न के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से बनी यह रेसिपी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इन कोफ्तों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिस वजह से यह उन लोगों के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है, जो अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी.

पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप बारीक कटी पालक
  • 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 1 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा टीस्पून गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून तेल सिर्फ शैलो फ्राई या फिर एयर फ्रायर के लिए
  • अलग से 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 प्याज बारीक कटा
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • आधा टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून क्रीम या काजू पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद

पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की रेसिपी

  • पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को हल्का सा ब्लांच कर लें और पानी निचोड़कर बारीक काट लें. इसके बाद एक बाउल में पालक, उबले कॉर्न, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इससे छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं और इन्हें पैन में हल्का सा शैलो फ्राई करें या एयर फ्रायर में 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब टमाटर की प्यूरी और सारे सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं. लास्ट में क्रीम या काजू का पेस्ट डालकर ग्रेवी को स्मूद बनाएं.
  • अब तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
  • पालक कॉर्न कोफ्ता को आप रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. बता दें ऊपर से थोड़ा सा फ्रेश क्रीम और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >