महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

DIY Hair Serum: अगर आप भी महंगे और केमिकल वाले हेयर सीरम की जगह कोई आसान और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इसमें हम आपको घर पर मौजूद सिर्फ 4 चीजों से हेयर सीरम बनाने का बेहद आसान तरीका और उसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं.

DIY Hair Serum: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार पॉल्यूशन और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते-करते हमारे बार काफी ज्यादा ड्राई, बेजान और बिलकुल ही एक झाड़ू की तरह दिखने लगते हैं. अक्सर अपने बालों की खोयी हुई चमक को वापस लाने के लिए हम दुकानों में मौजूद महंगे से महंगे सीरम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, कई बार ये सीरम बालों को कुछ देर के लिए तो सिल्की और शाइनी बना देते हैं लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स हमारे बालों को फायदा पहुंचाने की जगह पर डैमेज ज्यादा कर देते हैं. अगर आप अपने बालों को डैमेज किये बिना ही उन्हें सिल्की, शाइनी और लंबे समय तक खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको घर पर ही मौजूद 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप काफी आसानी से 100 प्रतिशत नेचुरल हेयर सीरम तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस हेयर सीरम को बनाने का सबसे आसान तरीका.

हेयर सीरम बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच, यह आपके बालों को मॉइस्चर देता है और उन्हें सॉफ्ट भी बनाता है.
  • गुलाब जल- 3 से 4 बड़े चम्मच, यह आपके बालों को खुशबूदार और शाइनी बनाता है.
  • बादाम का तेल या नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच, यह आपके बालों को अंदर से नरिशमेंट देता है.
  • विटामिन ई कैप्सूल- 1 कैप्सूल, यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है और मजबूती भी देता है.

हेयर सीरम बनाने का सबसे आसान तरीका

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि इस नेचुरल हेयर सीरम को बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कांच की कटोरी या छोटी बोतल लें. अब इस कटोरी या बोतल में दो चम्मच एलोवेरा जेल डालें. इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छी तरह चम्मच से फेंट लें, ताकि दोनों चीजें आपस में मिलकर एक पतले जेल का रूप ले लें. अब इस मिश्रण में एक चम्मच बादाम का तेल डालें और फिर लास्ट में, विटामिन ई कैप्सूल को सुई की मदद से पंचर करके उसका सारा तेल इस मिश्रण में निचोड़ दें. अब इन चारों चीजों को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह एक क्रीमी और हल्के सफेद रंग के सीरम जैसा न दिखने लगे. आपका केमिकल-फ्री होममेड हेयर सीरम इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है. आप इसे किसी स्प्रे बोतल या ड्रॉपर वाली शीशी में स्टोर करने आसानी से रख सकते हैं.

बालों पर कैसे करें इसका इस्तेमाल?

अगर आप इस सीरम का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना जरूरी हो जाता है. जब भी आप अपने बाल धोएं यानी कि शैंपू करें, तो बालों को तौलिये से हल्का सुखा लें. इस बात का ख्याल रखें कि आपके बाल पूरी तरह सूखे न हों, बल्कि हल्के गीले होने चाहिए. अब इस सीरम की 4 से 5 बूंदें अपनी हथेलियों पर लें और उन्हें आपस में रगड़ें. इसके बाद इसे अपने बालों की लंबाई पर ऊपर से नीचे की तरफ हल्के हाथों से लगाएं. इसे बालों की जड़ों पर लगाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ बालों की लेंथ और एंड्स पर लगाएं. लास्ट में अपने बालों को अच्छे से कंघी कर लें.

इस होममेड सीरम के क्या हैं फायदे?

यह होममेड सीरम आपके बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए कई तरह के फायदे देता है. बता दें एलोवेरा और गुलाब जल आपके बालों की ड्राइनेस दूर करके उन्हें सिल्की बनाते हैं. जबकि बादाम का तेल आपके बालों को नरिशमेंट देता है, जिससे आपके बाल उलझते नहीं हैं और उनका टूटना भी काफी हद तक कम हो जाता है. वहीं, विटामिन ई आपके बालों को धूप और पॉल्यूशन से बचाता है. चूंकि इसमें कोई केमिकल या सल्फेट नहीं है, इसलिए इसके इस्तेमाल से आपके बाल बिना डैमेज हुए नैचुरली शाइनी और सिल्की दिखने लगते हैं. इसे आप आराम से दो हफ्तों तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >