रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड सीरम, अगली सुबह स्किन लगेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

DIY Anti-Ageing Serum: चेहरे पर उम्र का असर दिखना शुरू हो गया है और स्किन पहले जैसी सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर नहीं आती? ऐसे में हर बार महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं है. रात को सोने से पहले बस कुछ मिनट का ये छोटा सा स्किन केयर रूटीन आपकी स्किन को फिर से निखारने में मदद कर सकता है.

DIY Anti-Ageing Serum: आप भले ही पूरे दिन अपनी स्किन का ख्याल न रख पा रहे हों, लेकिन रात को सोने से पहले अपनी स्किन की सही से केयर करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप रात के समय सो रहे होते हैं, तो आपकी स्किन खुद को अंदर से रिपेयर करने का काम करती है. दिनभर की थकान, धूल-मिट्टी, धूप और पॉल्यूशन की वजह से आपकी स्किन को जो नुकसान पहुंचता है, आपकी स्किन उसकी भरपाई रात के समय ही करती है. जब आप रात को अपनी स्किन को सही न्यूट्रिशन देते हैं, तो अगली सुबह सोकर उठते ही आपका चेहरा बिल्कुल ही सॉफ्ट, ग्लोइंग और रिफ्रेशिंग नजर आने लगता है.

आज का यह आर्टिकल हर उस इंसान के लिए है, जिनकी उम्र बढ़ रही है और इसकी वजह से अब उनके चेहरे पर फाइन लाइन्स, रिंकल्स, कालापन या फिर ड्राइनेस दिखाई देने लग गई है. आज हम आपको मार्केट में मिलने वाले महंगे सीरम नहीं, बल्कि घर पर बनाए जाने वाले बेहद ही आसान एंटी-एजिंग सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं. आप इस सीरम को काफी आसानी से घर पर बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल हर रात सोने से पहले अपनी स्किन पर कर सकते हैं. इस सीरम की सबसे खास बात यह है कि यह आपकी स्किन को गहराई से नरिशमेंट देता है और साथ ही चेहरे पर दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है. तो चलिए, इस सीरम को बनाने और इसका इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं.

homemade anti ageing serum

एंटी-एजिंग सीरम बनाने के लिए जरूरी इंग्रिडिएंट्स

इस एंटी-एजिंग सीरम की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई भी महंगी चीज स्पेशियली खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है. आप इस सीरम को काफी आसानी से घर और किचन में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके ही बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल: यह स्किन को मॉइस्चराइजेशन देता है, जलन शांत करता है और चेहरे को टाइट बनाता है.
  • 2 चम्मच गुलाब जल: यह स्किन का बैलेंस बनाए रखता है और पोर्स को छोटा करता है.
  • 2 विटामिन E कैप्सूल: यह स्किन सेल्स को ठीक करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और रिंकल्स को रोकता है.
  • आधा चम्मच बादाम का तेल या ओलिव ऑयल: यह ड्राई स्किन को नरिशमेंट देता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है.
  • आधा चम्मच ग्लिसरीन: यह हवा से मॉइस्चर खींचकर स्किन के अंदर लॉक कर देती है, जिससे चेहरा पूरी रात सॉफ्ट रहता है.

ये भी पढ़ें: साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई

एंटी-एजिंग सीरम बनाने का सबसे आसान तरीका

इस एंटी-एजिंग सीरम को घर पर बना लेना भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है. इसे बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगने वाला है. इस एंटी-एजिंग सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखी कटोरी लें और फिर उस कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद 2 विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकालें और कटोरी में डाल दें. अब इसी मिक्सचर में आधा चम्मच बादाम का तेल और आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. अब सभी चीजों को चम्मच से तब तक मिलाते रहें जब तक कि यह एक हल्की, क्रीम जैसी सीरम न बन जाए. जब यह पूरी तरह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे किसी साफ और छोटी कांच की शीशी या ड्रॉपर वाली बोतल में भरकर रख लें.

सीरम लगाने का सही तरीका

अगर आप रात को सोने से पहले इस सीरम को अपने चेहरे पर लगाने की सोच रहे हैं, तो आपको इसका सही तरीका जरूर मालूम होना चाहिए. अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो आपको इसका फायदा देखने को ही नहीं मिलेगा. सोने से ठीक पहले अपने चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश या साफ पानी से धो लें ताकि दिनभर की गंदगी और तेल निकल जाए. इसके बाद चेहरे को तौलिए से हल्के हाथ से पोंछें. अब अपनी हथेली पर इस सीरम की 4 से 5 बूंदें लें और इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अपनी उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए और ऊपर की तरफ 2 से 3 मिनट तक हल्की मसाज करें. मसाज करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सीरम स्किन के अंदर तक चला जाता है. सीरम लगाने के बाद चेहरा धोना नहीं है, इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सो जाएं.

इस सीरम के इस्मेताल से होने वाले बड़े फायदे

जब आप रोज रात को इस होममेड सीरम का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको अपने चेहरे पर बहुत ही शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे. यह सीरम स्किन की गहराई में जाकर हाइड्रेशन देता है, जिससे सुबह उठने पर चेहरा बहुत सॉफ्ट और फ्रेश लगता है. एलोवेरा और विटामिन E मिलकर ढीली पड़ रही स्किन को टाइट बनाते हैं और आंखों के पास की फाइन लाइन्स को कम करते हैं. अगर आपके चेहरे पर धूप की वजह से कालापन या पिंपल्स के पुराने दाग-धब्बे हैं, तो यह उन्हें धीरे-धीरे हल्का कर देता है. इसके रोज इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होती है और बिना किसी मेक-अप के भी चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आ जाता है.

ये भी पढ़ें: चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >