Diwali Diya Decoration: इस दिवाली दीपक को सजाएं ये 5 अनोखे अंदाज में

Diwali Diya Decoration : इस दीपावली दियों को सजाएं नए यूनिक अंदाज में, घर में रोशनी भर देंगे ये दिये, आईए जानते है इस लेख के माध्यम से ये कुछ नए अंदाज मेंजिससे दिये दिखगे बेहद सुंदर.

Diwali Diya Decoration : दिवाली, रोशनी का त्योहार, केवल दीयों को जलाने का नहीं, बल्कि उन्हें सुंदरता से सजाने का भी है, अगर आप इस बार अपने दीपक को अनोखे अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज हैं:-

– रंग-बिरंगे कागज से सजावट करें

दीपक को रंगीन कागज या चाट के टुकड़ों से सजाना एक आसान और प्रभावी तरीका हैआप कागज को विभिन्न आकारों में काटकर दीपक के चारों ओर चिपका सकती हैं, इससे दीपक को एक नई और आकर्षक लुक मिलेगी, रंग-बिरंगे कागजों का इस्तेमाल करने से यह और भी खूबसूरत लगेगा.

Also read : Dhanteras 2024: जानें धनतेरस मनाने का ऐतिहासिक महत्व और जानें हर सवाल का जबाब

– फ्लॉवर की माला

दीपक को सजाने के लिए फूलों की माला का उपयोग करें, ताजे या सूखे फूलों से बनी माला दीपक को एक प्राकृतिक और भव्य लुक देगी, आप इसे दीपक के चारों ओर लपेट सकते हैं या फिर उसके पास रख सकते हैं, यह न केवल सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि दिवाली की खुशबू भी फैलाएगा.

Also read : Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, खंडित हो सकता है व्रत

– मेटलिक का इस्तेमाल

इस दिवाली, मेटलिक रंगों का चलन काफी बढ़ रहा है, आप अपने दीयों को गोल्ड, सिल्वर या कॉपर स्प्रे पेंट से रंग सकती हैं, इन मेटलिक टोन से दीपक एकदम शानदार नजर आएगा। साथ ही, यह आपके घर की सजावट में भी चार चांद लगा देगा.

– कस्टमाइज़्ड स्टिकर्स

अपने दीपक को कस्टम स्टिकर्स के जरिए सजाएं, आप विभिन्न डिज़ाइन और थीम के स्टिकर्स का चयन कर सकते हैं, ये स्टिकर्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, इनसे दीपक को एक मॉडर्न लुक मिलेगा और आप अपनी पसंद के अनुसार इसे सजाने का मजा भी ले सकेंगी.

Also read : Diwali Decoration Ideas: इस दिवाली घर को सजाएं ये 5 शानदार अंदाज में, आप भी जानें

– बेसन और रंगीन चूना

यदि आप कुछ पारंपरिक तरीके से सजाना चाहती हैं, तो आप बेसन और रंगीन चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं, बेसन का गोंद बना कर उसे दीपक पर सजाएं और फिर रंगीन चूने से इसे सजाएं, यह तरीका न केवल सुंदर है, बल्कि यह आपकी संस्कृति को भी दर्शाता है.

Also read : Fifth Day Bhog : नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता को भोग लगाएं बनाना स्मूथी का, जानें विधि

Also see : Vastu Tips For Kitchen: कहीं आपके किचन में भी वास्तु दोष तो नहीं? अभी जानें ये महत्वपूर्ण बातें


इन आसान और अनोखे तरीकों से आप इस दिवाली अपने दीपक को खास बना सकती हैं, सजावट केवल दीपक की सुंदरता नहीं बढ़ाती, बल्कि यह आपके घर की वातावरण को भी रोशन करती है, अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इन्हें सजाएं और इस दिवाली को और भी खास बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashi Goyal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >