Dhanteras 2023 Shubh Muhurat : आज मनाया जा रहा है धनतेरस, दो घंटों तक पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Shubh Muhurat Puja Vidhi LIVE: इस साल धनतेरस का त्योहार आज 10 नवंबर को है. धनतेरस के साथ ही दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 05:47 से 07:43 तक रहेगा . मान्यता है इस दिन विधि विधान से की गई पूजा अर्चना से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. जानिए धनतेरस की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती, महत्व जानें.

Live Updates
12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : दक्षिण दिशा में एक चौमुखा दीपक जलाएं 

आज से पांच दिनों तक चलने वाला दीवाली का पर्व शुरू हो गया है. आज शाम को मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा करने के साथ यमराज की पूजा करने का भी विधान है. शाम के समय दक्षिण दिशा में एक चौमुखा दीपक भी जलाया जाता है, जिसे यम दीपक कहते हैं.

12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : श्री धन्वंतरि मंत्र

1. ॐ धन्वंतराये नमः

2. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : धनतेरस आरती (Dhanteras Aarti )

श्री धन्वंतरि जी की आरती

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।

जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।

जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा।

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।

देवासुर के संकट आकर दूर किए।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।

सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।

आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।

असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।

वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।

रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।

जय धन्वंतरि देवा, जय जय धन्वंतरि देवा।।

12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : किस राशि के जातक क्या खरीदें

धनतेरस पर लोहा स्टील अल्युमिनियम बिल्कुल ना खरीदें जबकि सोना ,चांदी, तांबा, पीतल , कांसा के बर्तन आभूषण सिक्के एवं मूर्तियां खरीदनी चाहिए.

किस राशि के जातक क्या खरीदें ………

मेष – सोना

वृषभ – चांदी

मिथुन – सोना, पीतल, कांसा

कर्क – चांदी

सिंह – सोना तांबा

कन्या – सोना पीतल

कांसा

तुला – चांदी

इलेक्ट्रॉनिक

वृश्चिक – सोना पीतल

धनु – सोना पीतल

कांसा

मकर – सोना चांदी

कांसा पीतल मशीन

स्टील के बर्तन

कुंभ – सोना, चांदी

काश पीतल वाहन

मीन – स्टील के बर्तन, सोना, पीतल, कांसा

12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : प्रदोष काल : शाम 5:10 से रात 9:40 बजे तक

यह है शुभ : नयी सामग्री, झाड़ू और दीपावली से जुड़ी खरीदारी

प्रदोष काल : शाम 5:10 से रात 9:40 बजे तक

वृष लग्न : शाम 5:21 से 7:18 बजे तक.

12:41 AM. 11 Nov 23 7:11 PM. 10 Nov

Dhanteras 2023 Live : हॉलमार्क नंबर जरूर देख लें.

सोने की किसी भी ज्वैलरी को खरीदने से पहले एक बार हॉलमार्क नंबर जरूर देख लें. दरअसल, हर कैरेट के सोने के लिए हॉलमार्क नंबर लिखे किए जाते हैं. अगर आप 22 कैरेट के सोने की खरीद करते हैं तो उस पर 916 नंबर का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं 18 कैरेट के लिए 750 नंबर का इस्तेमाल करते हैं जबकि 14 कैरेट के लिए 585 नंबर का उपयोग किया जाता है

मुख्य बातें

Dhanteras Shubh Muhurat Puja Vidhi LIVE: इस साल धनतेरस का त्योहार आज 10 नवंबर को है. धनतेरस के साथ ही दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 05:47 से 07:43 तक रहेगा . मान्यता है इस दिन विधि विधान से की गई प��जा अर्चना से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. जानिए धनतेरस की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती, महत्व जानें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >