Dhaniya Chutney Recipe For Vrat: व्रत या उपवास के दिन खाने-पीने में विशेष ध्यान रखा जाता है. व्रत में लोग सिंघाड़े के आटे, साबूदाना या कुट्टू के आटे से कई तरह की डिशेज तैयार करते हैं. साबूदाना का इस्तेमाल करके लोग खिचड़ी, वड़ा या टिक्की तैयार करते हैं. सिंघाड़े के आटे से पूरी या आलू की पकौड़ी बनाई जाती है. कुट्टू के आटे से भी आप पूरी तैयार कर सकते हैं. इन चीजों को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आप व्रत में आसानी से धनिया चटनी को तैयार कर सकते हैं. इस चटनी की खास बात ये है कि इसे आप झटपट से और कम सामग्री में तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं धनिया चटनी बनाने की रेसिपी.
व्रत वाली धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- धनिया पत्ती- 2 कप
- भुना हुआ जीरा- आधा चम्मच
- हरी मिर्च- 1 (कटा हुआ)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- पुदीना के पत्ते- 8-10
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इन चूड़ियों से हाथों को दें खूबसूरत लुक
व्रत वाली धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?
- धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप धनिया पत्ती को अच्छे से साफ कर लें. पुदीना के पत्तों को भी अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- धनिया और पुदीना के पत्तों को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च को भी काटकर डाल दें.
- अब आप थोड़ा पानी डालकर इसे बारीक पीस लें. इस पेस्ट को आप एक कटोरे में निकाल लें. इसमें आप भुना जीरा पाउडर को डाल दें. इसके बाद स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब नींबू का रस मिला लें. इस तरीके से आसानी से आप धनिया की चटनी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बेस्ट हैं ये फलाहार फूड आइडियाज, मिनटों में होंगे तैयार
