Skincare Tips: क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपकी स्किन परफेक्ट लगती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है आपका चेहरा अचानक डल, थका हुआ और बेजान लगने लगता है? अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको कभी भी इसे नींद की कमी या फिर कुछ और नहीं समझना चाहिए. कई बार ऐसा होने के पीछे कारण होता है कि आपकी स्किन डिहाइड्रेटड है. अगर आपकी स्किन हमेशा डिहाइड्रेड रहती है तो इसके पीछे एसी में ज्यादा समय बिताना, कम पानी पीना और स्किनकेयर की गलतियां कारण हो सकती हैं. आपकी इन गलतियों की वजह से ही आपकी स्किन अपना मॉइस्चर खो देती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपकी स्किन अब डिहाइड्रेटेड हो चुकी है और अब आपको इसके हाइड्रेशन का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए.
स्किन का फीका और बेजान दिखना
अगर आपकी स्किन पहले की तरह ग्लोइंग नहीं लग रही है या फिर आपका चेहरा हर समय ही थका हुआ लग रहा है, तो यह सबसे बड़ा संकेत है कि आपकी स्किन दिहाइड्रेटड है. जब स्किन में मॉइस्चर की कमी होती है तो कुछ ही समय में उसका नेचुरल ग्लो खत्म होने लग जाता है.
यह भी पढ़ें: पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो
टाइटनेस महसूस होना
अगर चेहरा धोने के बाद भी आपको अपनी स्किन खिंची-खिंची सी लग रही है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि अब आपकी स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत है. आपको अपनी स्किन उस समय ज्यादा टाइट या फिर खिंची-खिंची लगती है जब आप मॉइस्चराइजर लगाना भूल जाते हैं.
फाइन लाइन्स ज्यादा दिखना
जब आपकी स्किन डिहाइड्रेटेड होती है, तो उस पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स ज्यादा नजर आने लगते हैं. आपको इसे एजिंग के लक्षण नहीं समझना चाहिए. ऐसा शरीर में पानी की कमी की वजह से होता है.
इचिंग और जलन होना
अगर आपकी स्किन में बार-बार इचिंग हो रही है या फिर आप जलन महसूस कर रहे हैं, तो यह भी डिहाइड्रेशन के सबसे बड़े संकेतों में से है. जब आपकी स्किन की ऊपरी लेयर कमजोर होने लगती है तो आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है.
यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल
डल और पैची स्किन
अगर आपकी स्किन डिहाइड्रेटेड है तो कभी-कभी आपको उसमें पैचेस भी दिखने लगते हैं. इसके अलावा आपकी स्किन टोन अनइवेन और ड्राई लगने लगती है.
ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन
आपको भले यह सुनकर अजीब लगे, लेकिन जब आपकी स्किन में पानी की कमी होती है, तो वह ज्यादा ऑयल का प्रोडक्शन करना शुरू कर देती है. जब ऐसा होता है तो आपकी स्किन और भी ज्यादा ऑयली दिखने लग जाती है.
यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड
