Date And Almond Balls: बच्चों के लिए स्वाद और सेहत का खजाना है खजूर-बादाम बॉल्स, जानें रेसिपी

Date And Almond Balls: बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है नहीं तो बच्चे बीमार पड़ते रहते हैं. बच्चों के लिए खजूर और बादाम दोनों ही फायदेमंद होते हैं. आज आपको खजूर-बादाम बॉल्स बनाने का तरीका बताते हैं.

Date And Almond Balls: ड्राई फ्रूट्स में सेहत का खजाना छिपा होता है. इसे खाने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है. बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूरी होता है. यह बच्चे के अंदर से मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं. बच्चे अगर ऐसे ड्राई फ्रूट्स खाने में आनाकानी करें तो आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स के बॉल्स बनाकर खिला सकते हैं. बच्चों के लिए यह स्वाद के साथ-साथ सेहत से भरपूर मिठाई है. इसे आप मेहमानों को भी खिला सकते हैं. आज आपको खजूर और बादाम के बॉल्स बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

खजूर-बादाम बॉल्स बनाने की सामग्री

  • बादाम – ¼ कप
  • खजूर – 10
  • किशमिश – ⅛ कप

इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं मुंह में घुलने वाली राजभोग मिठाई, त्योहार का आनंद होगा दोगुना  

खजूर-बादाम बॉल्स बनाने का तरीका

  • खजूर-बादाम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को तवे पर अच्छे से भून लें.
  • फिर इसे हल्का ठंडा करके मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें.
  • अब एक बाउल में 10 खजूर और कुछ किशमिश लेकर इन्हें भी मिक्सी में पीस लें.
  • इसके बाद तवे पर हल्का घी लगाएं. फिर इस पर खजूर और किशमिश के मिक्सचर को भूनकर सॉफ्ट कर लें.
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब आप खजूर और किशमिश के इस मिक्सचर में बादाम का पाउडर मिक्स कर लें.
  • फिर आप इसे आटे की तरह गूथ लें और इसके छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें.
  • इन बॉल्स को आप स्टोर करके रख लें और रोज एक बॉल बच्चे को खाने के लिए देते रहें.  

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >