Dahi Boondi Chaat: अब सिर्फ रायता नहीं! बनाएं चटपटी दही बूंदी चाट, जानें आसान विधि

Dahi Boondi Chaat: अब तक आपने बूंदी से बना रायता खाया होगा, लेकिन आज हम आपको इससे एक टेस्टी और चटपटी चाट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

Dahi Boondi Chaat: अब तक आपने बूंदी से बना सिर्फ रायता ही खाया होगा, कोई उसे पूरियों के साथ खाता है, कोई बिरयानी के साथ, लेकिन आज हम आपको ठंडी दही में भीगी हुई, हल्के से मसाले में लिपटी दही बूंदी चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये चाट खाने में बहुत ही लाजवाब और चटपटी लगती हैं, साथ ही इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत और सामग्री भी लगती है. इसके अलावा, अगर आपने इसे एक बार बना लिया, तो बार-बार घर के बच्चे और बड़े बनाने की जिद्द करेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने में क्या सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है? 

दही बूंदी चाट बनाने के लिए सामग्री 

  • बूंदी (नमकीन या सूखी) – 1 कप
  • दही (फेंटा हुआ) – 1 कप
  • काला नमक – आधा  छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला  – आधा छोटा चम्मच
  • हरी चटनी – 2 छोटे चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी – 2 छोटे चम्मच
  • बारीक कटा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक सेव – 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: मखाने से बनाएं ये लाजवाब रायता, जानें आसान विधि

दही बूंदी चाट बनाने की विधि 

  • अगर आप सूखी बूंदी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. फिर छलनी में डालकर हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल दें. इसके अलावा, अगर आप नमकीन बूंदी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सीधे इस्तेमाल की जा सकती है. 
  • इसके बाद दही को अच्छे से फेंट लें और एकदम स्मूद बना लें. फिर इसमें स्वादानुसार काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिला लें. 
  • अब एक बाउल में बूंदी डालें, फिर इसमें ऊपर से फेंटा हुआ दही,
    हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें.
  • इसके ऊपर से चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा भुना जीरा पाउडर छिड़कें, फिर ऊपर से गार्निश करने के लिए सेव, धनिया और अनार दाने डालकर सजाएं. 
  • अब तैयार हुए दही बूंदी चाट को ठंडा परोसें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Makhana Curry Recipe: रोजाना खाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी मखाना करी 

यह भी पढ़ें- Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >