छोटे-छोटे हाथों पर लगाएं ये क्यूट मेहंदी, राखी पर खिल उठेंगे नन्हे हाथ

Mehndi Designs for Kids: रक्षाबंधन पर नन्हीं बच्चियों के हाथों पर सजाएं ये 5 क्यूट और सिंपल मेहंदी डिजाइन्स. देखें आसान डिजाइन्स जो बच्चों के हाथों पर बहुत प्यारे लगेंगे.

Mehndi Designs for Kids: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन लड़कियां नए कपड़े पहनने से लेकर मेहंदी लगाने तक, हर चीज को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. वहीं, छोटी बच्चियों को भी अपनी बड़ी बहनों और मम्मी की तरह हाथों पर मेहंदी लगवाने का खूब शौक होता है. लेकिन बच्चों के हाथ छोटे होते हैं, इसलिए उन पर बहुत ज्यादा भरी या बारीक मेहंदी अच्छी नहीं लगती. ऐसे में सिंपल और क्यूट डिजाइन (Mehndi Designs for Kids) सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

फूलों वाला सिंपल मेहंदी डिजाइन

छोटी बच्चियों के हाथों पर फूलों का डिजाइन बहुत प्यारा लगता है. इसके लिए हथेली के बीच में एक छोटा सा फूल बनाएं और उसके आसपास दो-तीन छोटी पत्तियां बना दें. उंगलियों पर भी छोटे-छोटे फूल या डॉट्स बनाए जा सकते हैं.

PC: Instagram

चांद और सितारे वाला डिजाइन

अगर बच्ची को थोड़ा यूनिक डिजाइन पसंद है, तो चांद और सितारों वाला मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. हथेली के एक हिस्से में छोटा सा चांद बनाएं और उसके आसपास कुछ छोटे सितारे या डॉट्स लगा दें. उंगलियों पर भी एक-दो छोटी लाइन या डॉट डिजाइन बना सकती हैं.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: सोने की नोज पिन के ये डिजाइन हैं बेहद खास, पहनते ही चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs for Kids)

राखी प्यार और भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है, इसलिए हार्ट डिजाइन भी काफी अच्छा लगेगा. हथेली पर एक छोटा सा हार्ट बनाकर उसके आसपास पत्तियों या छोटे फूलों की बेल बनाई जा सकती है.

PC: AI Generated

बेल वाला मेहंदी डिजाइन

बेल डिजाइन हमेशा से ही मेहंदी में पसंद किया जाता है. बच्चों के लिए इसे बहुत ज्यादा घुमावदार या भरने की जरूरत नहीं है. हथेली के किनारे से एक पतली सी बेल बनाएं और उसमें छोटी-छोटी पत्तियां जोड़ दें. उंगलियों पर सिर्फ डॉट्स या छोटी लाइन बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राखी के लिए चाहिए परफेक्ट मेहंदी? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर करें ट्राई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >