सलाद से हटकर, खीरे से बनाएं ये आसान रेसिपीज

अगर आपके घर में भी खीरे पड़े हुए हैं और इससे आप कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप कुछ आसान रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

खीरा अपनी ताजगी और हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है. गर्मियों में ठंडक देने वाला खीरा खाने में मजेदार होता है. इसका इस्तेमाल आपने भी सलाद में किया होगा. हर बार सलाद खाकर आपका भी मन भर गया है तो आप इससे अलग-अलग तरह की डिश भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं खीरा से बनने वाली कुछ रेसिपीज.  

खीरे का रायता को करें ट्राई

गर्मी के दिनों में रायता खाने में मजा आ जाता है. आप खीरे से रायता बना सकते हैं. खीरे का रायता बनाना बहुत ही आसान है. दही में आप कद्दूकस किया हुआ खीरा, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिला लें. ऊपर से आप बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें.

खीरा सैंडविच को करें ट्राई

आप फटाफट से खीरा सैंडविच बना सकते हैं. इसके लिए ब्रेड के स्लाइस पर क्रीम चीज या बटर को अच्छे से लगा लें. खीरा को छीलकर आप पतले स्लाइस में काट लें. इसके बाद आप खीरे के स्लाइस को ब्रेड पर रखें. खीरे के ऊपर आप नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें. ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें. बीच में काटकर सर्व करें. 

खीरा चीला को करें ट्राई 

आप खीरा का इस्तेमाल करके चीला बना सकते हैं. कद्दूकस किया खीरा, बेसन, हरी मिर्च, नमक और हल्का मसाला मिलाकर घोल तैयार करें. तवे पर थोड़ा तेल डालकर घोल को डाल दें. इसे दोनों तरफ सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. चीला को चटनी के साथ सर्व करें. 

खीरा की सब्जी को करें ट्राई

आप खीरा का इस्तेमाल करके आसानी से स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए तेल गर्म करें और जीरा डालें. इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. अब छिले और क्यूब्स में कटे खीरे डालें. नमक और हल्दी डालें. मसाले डालकर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें. इसे आप रोटी, पराठे या चावल दाल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >