Rice Pakora Recipe: लंच या डिनर के बचे चावल से बनाएं ये क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े

Rice Pakora Recipe: चाय के साथ बनाना चाहते हैं टेस्टी स्नैक्स तो बचे हुए चावल से पकौड़े रेडी कर सकते हैं. पकौड़े को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

Rice Pakora Recipe: घरों में अक्सर खाना खाने के बाद चावल या रोटी बच जाती है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि उनका क्या करें? कई बार लोग बचे हुए खाने को फेंक भी देते हैं. लेकिन बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय आप कुछ नई डिश को बना सकते हैं. अगर आपके पास पके हुए चावल बचे हुए हैं तो आप इससे झटपट से स्वादिष्ट और कुरकुरे पकौड़े को तैयार कर सकते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकोड़े चाय के साथ खाने में अच्छे लगते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बचे हुए चावल से पकौड़े बनाने की रेसिपी. 

पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बचा हुआ चावल- 2 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • पकौड़े बनाने के लिए आप बचे हुए चावल को एक बर्तन में लें और इसे अच्छे से मैश कर लें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को भी मैश करके डाल दें. 
  • इसके बाद आप इसमें प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काटकर डाल दें. फिर इसमें नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डालकर फ्राई करें. पकौड़े को आप प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >