जल्दबाजी में खाना बनाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां? स्वाद के साथ सेहत को भी हो सकता है भारी नुकसान

Cooking Tips: आज की भागदौड़ में हर कोई जल्दी-जल्दी काम निपटाने की कोशिश करता है, लेकिन किचन में की गई छोटी-छोटी गलतियां आपके खाने का स्वाद और सेहत दोनों बिगाड़ सकती हैं. इस आर्टिकल में आपको ऐसे आसान और जरूरी टिप्स मिलेंगे, जो आपकी कुकिंग को बेहतर, हेल्दी और ज्यादा असरदार बना देंगे.

Cooking Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास घर के जरूरी कामों को भी करने के लिए पूरा समय नहीं बचता है. खासकर बात जब खाना बनाने की होती है, तो सबसे ज्यादा हड़बड़ी हम इसी काम में दिखाते हैं. सुबह स्कूल और ऑफिस की तैयारी करना या फिर घर पर अचानक अगर मेहमान आ जाएं, तो हम हड़बड़ी में ही किचन में काम करना शुरू कर देते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अक्सर आप जल्दबाजी में या फिर हड़बड़ी में खाना बनाते समय कर देते हैं. अगर आप इन गलतियों को सुधारते नहीं हैं तो इनकी वजह से सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बिगड़ता है, आपकी सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में विस्तार से.

बिना तैयारी के खाना बनाना

जब हम जल्दबाजी में होते हैं, तो अक्सर बिना किसी तयारी के ही किचन में काम करने घुस जाते हैं. सब्जियों को पहले से ही अच्छी तरह से धोकर काटना, मसालों को तैयार कर लेना और सभी जरूरी चीजों को अपने पास इकठ्ठा करके रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. अक्सर जल्दबाजी में हम इन्हीं बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस वजह से खाना बनाते समय हमें बार-बार रुकना पड़ता है और समय की भी काफी बर्बादी हो जाती है. आपकी इस गलती की वजह से सिर्फ खाना देर से बनकर तैयार नहीं होता, उसकी क्वालिटी भी कहीं न कहीं अफेक्ट होती है.

यह भी पढ़ें: किचन में घंटों बिताने के बाद भी काम खत्म नहीं होता? ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

ज्यादा आंच पर खाना पकाना

जल्दबादी में खाना पकाने के चक्कर में अक्सर हम चूल्हे की आंच को काफी ज्यादा तेज कर देते हैं. हमें लगता है कि ऐसा करने से खाना जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा. अगर आपका भी ऐसा ही मानना है, तो आप काफी हद तक गलत हो सकते है. जब आप तेज आंच पर खाना बनाते हैं, तो वह बाहर से जल सकता है और अंदर से कई बार कच्चा भी रह जाता है. खासकर जब बात दालों और सब्जियों की होती हैं, तो तेज आंच की वजह से ये अच्छी तरह से पक नहीं पाते हैं. आपकी इस गलती की वजह से खाना उतना टेस्टी नहीं बनता और साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ने का खतरा रहता है.

बार-बार ढक्कन हटाकर देखना

जब हम जल्दबाजी में खाना पका रहे होते हैं, तो अक्सर ढक्कन को बार-बार हटाकर चेक करते हैं कि आखिर खाना पका भी है या फिर नहीं. जब आप ढक्कन को बार-बार हटाते हैं, तो बर्तन के अंदर की गर्मी बाहर निकलने लगती है. आपकी इस गलती की वजह से भी खाना देरी से पकता है. खाना पकाते समय एक बार में थोड़ा ज्यादा समय देकर भोजन को पकने दें और बीच-बीच में चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

सही मात्रा में इंग्रीडिएंट्स न डालना

जब हम जल्दबाजी में होते हैं तो खाना पकाते समय बिना नाप-तौल किये मसाले या फिर नमक डाल देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते है, तो कई बार खाने में नमक ज्यादा हो जाता है, तो कई बार वह स्वाद में बिलकुल फीका रह जाता है. इसी तरह अगर मसालों का ख्याल सही से न रखा जाए, तो भी खाने का स्वाद बिगड़ जाता है.

साफ-सफाई का ख्याल न रखना

जल्दबाजी में होने की वजह से कई बार हम किचन की साफ-सफाई या फिर हाथों को धोने जैसी चीजों को ही नजरअंदाज कर देते हैं. आपकी इस गलती की वजह से भोजन में बैक्टीरिया आ सकते हैं जिससे आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है. खाना बनाने से पहले अपने हाथों, सब्जियों और सब्जियों को अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: पुराना लग रहा है लकड़ी का फर्नीचर? अपनाएं ये सुपर इजी टिप्स और पाएं नयी जैसी शाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >