फॉर्मल से कैजुअल तक ऑफिस के लिए ये है आरामदायक फुटवियर, स्टाइल ऐसा कि लोग निहारते रहेंगे पैर

Comfortable Office Footwear Women: ऑफिस में स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहिए? यहां जानिए Shoetopia, Mochi, Marc Loire और Ladies Hub जैसे ब्रांड्स के बेस्ट ऑफिस फुटवियर ऑप्शन, जो फॉर्मल से कैजुअल हर लुक पर परफेक्ट बैठते हैं. इन पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट भी.

Comfortable Office Footwear Women: ऑफिस की भागदौड़ भरी जिंदगी में 9 से 5 की शिफ्ट के दौरान सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि कंफर्ट भी बेहद जरूरी है. खासकर जब दिनभर पैरों पर वजन बना रहता है, तो सही फुटवियर न केवल लुक को स्टाइलिश बनाता है बल्कि आपके पैरों को राहत भी देता है. अगर आप भी ऑफिस ड्रेसिंग को लेकर फुटवियर ऑप्शंस ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और आरामदायक विकल्प लेकर आए हैं.

Shoetopia क्रॉस स्ट्रैप फ्लैट सैंडल: स्टाइल और आराम का सही मेल

Shoetopia की यह क्रॉस स्ट्रैप फ्लैट सैंडल ऑफिस के लिए एक बेहतरीन चॉइस है. सॉफ्ट और लाइटवेट डिजाइन इसे घंटों पहनने के बाद भी पैरों में थकान महसूस नहीं होने देता. इसके न्यूट्रल क्रीम कलर की वजह से यह लगभग हर ऑफिस आउटफिट चाहे वो फॉर्मल पैंट हो या कुर्ती सब पर अच्छा लगता है.

Also Read: Eyliner Hacks: मिनटों में शार्प आईलाइनर लुक पाने के लिए ट्राय करें ये ट्रेंडिंग हैक्स

Ladies Hub स्लिप-ऑन म्यूल्स: फॉर्मल लुक के लिए बेस्ट

अगर आप ऐसे फुटवियर की तलाश में हैं जो फॉर्मल और एलीगेंट हो, तो ये स्लिप-ऑन म्यूल्स परफेक्ट हैं. इनका गद्देदार सोल पैरों को आराम देता है और ड्यूरेबल मटेरियल लंबे समय तक चलने वाला है. इन्हें आप साड़ी, ट्राउजर या सूट किसी के साथ भी पेयर कर सकती हैं.

Mochi सिंथेटिक फ्लैट सैंडल: डेली वियर के लिए सिंपल और स्मार्ट

रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए Mochi का यह फ्लैट सैंडल एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश ऑप्शन है. चाहे कुर्ता हो या जींस, यह हर लुक को कंप्लीट करता है. फ्लैट हील इसे लंबे समय तक कैरी करने के लिए परफेक्ट बनाती है.

Marc Loire ब्लॉक हील सैंडल: फैशन और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो

अगर आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं तो Marc Loire की ये ब्लॉक हील्स जरूर ट्राय करें. लगभग 2 इंच की हील और रबर सोल इसे स्टाइलिश और आरामदायक दोनों बनाता है. चाहे मीटिंग हो या ऑफिस पार्टी, यह हर जगह सूटेबल है.

Also Read: पिया जी का दिल चुरा लेंगी ये हरी सड़ियां, इस हरियाली तीज पर करें ट्राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >