नारियल-पुदीना चटनी का मजेदार फ्लेवर आएगा सबको पसंद, झटपट ऐसे करें तैयार

Coconut Mint Chutney: अगर आपको भी तरह-तरह की चटनी खाना पसंद है तो ये नारियल पुदीना की चटनी को जरूर ट्राई करें. ये जल्दी बन भी जाती है और इसका स्वाद चखने के बाद इसे आप बार बार बनाना चाहेंगे.

Coconut Mint Chutney: इडली, डोसा, उत्तपम या वड़ा के साथ आप भी नारियल की चटनी खाना पसंद करते हैं और इसमें कुछ नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो नारियल पुदीना की चटनी को बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट चटनी खाना को खास बना देती है. इसकी क्रीमी टेक्सचर और बेहतरीन फ्लेवर आपको जरूर पसंद आएगा. आइए जानते हैं नारियल पुदीना की चटनी बनाने की रेसिपी. 

नारियल पुदीना की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • नारियल- 1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ
  • ताजे पुदीने के पत्ते- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • चना दाल- 2 बड़े चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • स्वादानुसार- नमक
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • राई- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 5-6
  • तेल- 2 चम्मच
  • इमली- 1 छोटा टुकड़ा

यह भी पढ़ें: नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा

नारियल पुदीना की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • नारियल पुदीना की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में चना दाल डालकर भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल दें. इसमें आप जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को डालकर भूनें. 
  • इसके बाद आप पुदीना के पत्तों को भी डालकर भूनें. सभी चीजों को ठंडा होने दें. फिर मिक्सर जार में डाल दें. कद्दूकस किया हुआ नारियल, इमली और चना दाल को भी डाल दें. 
  • नमक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. 
  • इसे आप कटोरे में निकाल लें. तड़का लगाने के लिए आप एक छोटे पैन में तेल को गर्म करें. इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भूनें. तड़का को चटनी के ऊपर डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: आलू से सिर्फ नमकीन डिश नहीं, अब बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >